मुस्कान हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन, 33 यूनिट रक्त संग्रहित

Bokaro: अपने कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत मुस्कान हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर द्वारा गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर अस्पताल परिसर में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्य का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था।

रक्तदान शिविर का विधिवत उद्घाटन जिले के सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण प्रसाद ने किया। इस अवसर पर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. नितेंद्र प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने रक्तदान को महादान बताते हुए आम लोगों से ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

33 यूनिट रक्त संग्रहितः

शिविर में मुस्कान हॉस्पिटल के चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह रक्तदान शिविर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, बोकारो शाखा के तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें कुल लगभग 33 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। कार्यक्रम में हॉस्पिटल के वरीय निदेशक डॉ. सुबोध चंद्र मुंशी, डॉ. शाहनवाज अनवर एवं डॉ. मनोज श्रीवास्तव  उपस्थत रहे। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत हॉस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. इरफान अंसारी ने किया।

रक्तदान शिविर के सफल आयोजन एवं सुचारु संचालन में उप चिकित्सा अधीक्षक वंदना सहाय एवं नर्सिंग इंचार्ज उत्तम खवास का योगदान विशेष रूप से सराहनीय रहा। आयोजन ने समाज के प्रति हॉस्पिटल की प्रतिबद्धता को एक बार फिर उजागर किया।

रिपोर्टः चुमन कुमार

 

 

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...