Commercial Advertisment

बोकारो हाफ मैराथन का जोश चरम पर, 20 जनवरी तक होगा रजिस्ट्रेशन, BSL ने बढ़ाया इनाम, बढ़ेगी रौनक

बोकारो : दौड़ने के शौकीन के लिए बोकारो एक बार फिर इतिहास रचने को तैयार है। बोकारो हाफ मैराथन को लेकर बोकारो स्टील प्लांट (BSL) की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और धावकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 20 जनवरी तक चलने वाले रजिस्ट्रेशन में अबतक करीब 1600 प्रतिभागी नाम दर्ज करा चुके हैं। जबकि आने वाले दिनों में यह संख्या तेजी से बढ़ने की उम्मीद है।

हाफ मैराथन को और आकर्षक बनाने के लिए सभी कैटेगरी में प्राइज मनी बढ़ा दी गई है – BSL के संचार प्रमुख मणिकांत धान

बीएसएल के संचार प्रमुख मणिकांत धान ने बताया कि इस बार हाफ मैराथन को और आकर्षक बनाने के लिए सभी कैटेगरी में प्राइज मनी बढ़ा दी गई है। यही वजह है कि बोकारो ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों और अन्य राज्यों से भी धावक बड़ी संख्या में भाग लेने को उत्सुक हैं। बाहर से आने वाले प्रतिभागियों के ठहरने की व्यवस्था भी बीएसएल की ओर से की जाएगी।

Bokaro Mairathan 1 22Scope News

पिछले वर्ष करीब 5500 धावकों ने इस मैराथन में दौड़ लगाई थी

पिछले वर्ष करीब 5500 धावकों ने इस मैराथन में दौड़ लगाई थी। इस बार आयोजकों को यह रिकॉर्ड टूटने की पूरी उम्मीद है। हाफ मैराथन के दौरान पूरे रूट पर कड़ी सुरक्षा, एम्बुलेंस और बेहतर चिकित्सीय व्यवस्था की जाएगी, ताकि हर धावक सुरक्षित और उत्साह के साथ दौड़ पूरी कर सके।

Bokaro Mairathan 2 22Scope News

Bokaro Mairathan 22Scope News

यह भी पढ़े : Vehicle sales in Ranchi are expected to surge in 2025: 2024 से 11.16% ज्यादा गाड़ियां बिकीं, ट्रैफिक संकट गहराया

Tej Pratap Yadav Security Demand: ‘अगर अनहोनी हुई तो जिम्मेदार कौन?’...

Tej Pratap Yadav Security Demand, पटना: जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर अपनी सुरक्षा को लेकर बिहार...

Ruby Kumari EOU Raid: DPO रूबी कुमारी के ठिकानों पर EOU...

Ruby Kumari EOU Raid, कटिहार: आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने शिक्षा विभाग की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO)...

Kaimur Post Office Aadhaar Card Case: कैमूर में पोखरे के पास...

Kaimur Post Office Aadhaar Card Case: बिहार के कैमूर जिले में पोस्टऑफिस से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज लावारिस हालत में मिलने का मामला सामने आया...