Bokaro News: बोकारो में अचानक बढ़ती ठंड ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है, लेकिन प्रशासन इस बार पूरी तरह चौकन्ना है. बुधवार की आधी रात, जब शहर की सड़कों पर सूनापन पसरा था, तभी उपायुक्त अजय नाथ झा अचानक निरीक्षण पर निकल पड़े. शहर के कई मोड़ों-सेक्टर वन-सी राम मंदिर, 12 मोड़, दुंढी बाजार, नया मोड़-बस स्टैंड से लेकर रेलवे स्टेशन तक, हर जगह उन्होंने अलाव व्यवस्था की हकीकत देखी. लेकिन नजारा चौंकाने वाला था! ज्यादातर जगह अलाव गायब सिर्फ धर्मशाला मोड़ पर अलाव जलता मिला. बाकी जगहों की स्थिति देखकर उपायुक्त भड़क उठे. उन्होंने चास सीओ से तत्काल स्पष्टीकरण तलब कर दिया.
Bokaro News: ‘ठंड में जनता परेशान हो और अधिकारी सोए रहें. ये बर्दाश्त नहीं होगा.’ उपायुक्त अजय नाथ झा
उपायुक्त ने दो टूक कहा, ‘ठंड में जनता परेशान हो और अधिकारी सोए रहें. ये बर्दाश्त नहीं होगा.’ उन्होंने बीएसएल नगर प्रशासन को 24 घंटे के भीतर बीएस सिटी के हर महत्वपूर्ण चौक-चौराहे पर अलाव व्यवस्था दुरुस्त करने का कड़ा निर्देश दिया. साथ ही जिले के सभी वरीय अधिकारियों को आदेश दिया गया कि वे रात में ग्रामीण इलाकों में भी जाकर खुद अलाव की स्थिति देखें. जिले में ठंड का कहर जारी है, और प्रशासन अब मैदान में उतर चुका है. देखने वाली बात होगी कि इस सख्ती के बाद अलाव व्यवस्था कितनी तेजी से सुधरती है. बोकारो से चुमन की खबर…
BREAKING NEWS: अरुणाचल प्रदेश में बड़ा हादसा, मजदूरों को भरा ट्रक खाई में गिरा 17 की मौत!
Highlights


