बोकारो सदर अस्पताल में सर्पदंश मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

बोकारो सदर अस्पताल में सर्पदंश मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप। अधीक्षक ने कहा- मौत कार्डियो-रेस्पिरेटरी फेल्योर से हुई।


बोकारो : बोकारो सदर अस्पताल में सोमवार देर रात सर्पदंश के शिकार एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पिपराडीह गांव निवासी मोहम्मद तस्लीम के रूप में हुई है। मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

बोकारो सदर अस्पताल में सर्पदंश मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
बोकारो सदर अस्पताल में सर्पदंश मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Key Highlights

  • बोकारो सदर अस्पताल में सर्पदंश पीड़ित मरीज की मौत

  • परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

  • देर से इंजेक्शन देने पर भड़के परिजन, अस्पताल में हंगामा

  • अधीक्षक बोले—सांप के डंसने के लक्षण स्पष्ट नहीं, मौत कार्डियो-रेस्पिरेटरी फेल्योर से


परिजनों का कहना है कि बीती रात मोहम्मद तस्लीम अपने घर में सो रहे थे, तभी सांप ने उन्हें काट लिया। आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल लाया गया, जहां भर्ती तो किया गया लेकिन कथित तौर पर डॉक्टर मौजूद नहीं थे। परिवार का आरोप है कि समय पर उपचार नहीं मिलने से स्थिति गंभीर होती गई। जब इंजेक्शन लगाया गया, तब तक काफी देर हो चुकी थी। सुबह इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई।

हंगामा बढ़ने पर मौके पर मौजूद लोगों ने समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया।

इधर, सदर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एनपी सिंह ने परिजनों के आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि मरीज को रात में भर्ती जरूर कराया गया था लेकिन सांप के डंसने के स्पष्ट लक्षण नजर नहीं आ रहे थे। यह भी स्पष्ट नहीं था कि उसे विषैले सांप ने काटा था या सामान्य सांप ने। इलाज के दौरान उसकी मौत कार्डियो-रेस्पिरेटरी फेल्योर के कारण हुई। इसमें अस्पताल की किसी तरह की लापरवाही नहीं है।

Saffrn

Trending News

9 महीने बाद खुला राज: प्रेम प्रसंग में हुई Pushpa की...

Bokaro: बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुए Pushpa महतो अपहरण और हत्या केस में पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक...

रिवाह बाए तनिष्क का नया ‘मैथिली’ कलेक्शन, मधुबनी कला की कालजयी...

Bihar: अक्षय तृतीया के पावन पर्व यानी नई शुरुआत के शुभ अवसर पर तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड 'रिवाह बाए तनिष्क' ने पेश किया...

झूठ,फरेब के बीच झूलता Jharkhand का भविष्य,एक और प्रशन पत्र लीक!

Jharkhand: Jharkhand में प्रतियोगिता परीक्षा हो और परीक्षा विवादों में न घिरे, असंभव! झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को किसी की बुरी नजर लग गई...

अब नए रंग-नए अंदाज में Patna Zoo, पर्यटकों के लिए बन...

Patna: राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। Patna Zoo...

Hazaribagh में युवक की हत्या से सनसनी, आक्रोशित परिजनों ने किया...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में रविवार सुबह 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img