Bokaro: बोकारो में जिला प्रशासन द्वारा 22 मार्च से 25 मार्च तक सेक्टर 4 स्थित मजदूर मैदान में “बोकारो सखी महोत्सव 2026” का आयोजन किया जा रहा है जिसका आज उद्घाटन बोकारो उपायुक्त के साथ साथ बोकारो एसपी ने किया इस दौरान उपविकास आयुक्त सहित जिले के पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस सखी महोत्सव के जरिए महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके उत्पादों को बाजार में उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण मंच है
इस सखी महोत्सव के जरिए स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के द्वारा निर्मित हस्तशिल्प, पारंपरिक खाद्य सामग्री, हस्तनिर्मित वस्त्र एवं अन्य स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री की जा रही है। इस सखी महोत्सव के जरिए महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके उत्पादों को बाजार में उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण मंच है।
बोकारो उपायुक्त ने क्या कहा-
बोकारो उपायुक्त ने कहा कि सखी महोत्सव महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस मंच के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अपने उत्पाद सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचा सकेंगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। वही बोकारो एसपी ने कहा कि इस तरह का मेला का आयोजन से आर्थिक रूप से मजबूती मिलती है ऐसे में इस तरह के मेले में आना चाहिए़ और ज्यादा से ज्यादा लोगों को पहुंचना चाहिए।
Highlights


