Dhanbad के निरसा में युवक की हत्या, खौफनाक मंजर से दहशत में लोग!

Dhanbad: Dhanbad में एक के बाद एक हत्या से लॉ एंड आर्डर को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। दो दिनों में दो जघन्य हत्या का मामला सामने आया है। कल Dhanbad शहर में एक युवक की गला रेत कर हत्या हुई तो आज के निरसा थाना क्षेत्र में काजल नामक युवक की हत्या सिर और चेहरे पर गंभीर चोट कर हत्या की गई है।

ईसीएल क्वार्टर में हुई हत्या

निरसा के शांति कॉलोनी ईसीएल क्वार्टर में यह हत्या हुई है। हत्या की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना की खबर पर निरसा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है

बताया जा रहा है कि काजल राय नामक युवक देर शाम अपने क्वार्टर पहुंचा था, सभी परिजन पास के गांव में कीर्तन सुनने गए थे। आज सुबह जब परिजन घर पहुंचे तब दरवाजा खोलते ही खौफनाक मंजर उनके सामने था। काजल खून से लथपत जमीन पर पड़ा था। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस इस जघन्य हत्या के कारणों को जानने के लिए स्थानीय स्तर पर जांच कर जल्द ही खुलासे की बात कह रही है।

 

 

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...

Giridih Tractor Accident: अगर बालू परिवहन पर रोक है तो सड़क...

Giridih Tractor Accident: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मटरूखा गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब 59 वर्षीय बंकू मंडल की मौत...

Bihar Seva Yatra Sangini Book Launch: बिहार में सरकारी कर्मचारियों के...

Bihar Seva Yatra Sangini Book Launch: बिहार सरकार के सरकारी सेवकों के लिए अनुशासनिक कार्रवाई से जुड़े नियमों को आसान और व्यवस्थित तरीके से...