Bokaro: सेक्टर-12 से 10 किलो गांजा बरामद, कीमत 10 लाख

Bokaro: जिले की पुलिस को नशे के कारोबार के खिलाफ एक और बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार देर रात बालीडीह थाना प्रभारी नवीन कुमार के नेतृत्व में की गई छापेमारी में पुलिस ने 10 किलो गांजा बरामद किया। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सेक्टर-12 थाना क्षेत्र में गांजा की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर छापेमारी दल का गठन कर कार्रवाई की गई।

गांजा की कीमत 10 लाख 

जानकारी को अनुसार छापेमारी में बरामद गांजा की कीमत करीब 10 लाख रुपये है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद गांजा किसके पास भेजा जाना था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

रिपोर्टः चुमन कुमार

Jharkhand Weather Alert: 29 अगस्त तक इन जिलों में भारी बारिश...

 झारखंड में बंगाल की खाड़ी के निम्न दबाव के कारण 29 अगस्त तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। रांची समेत कई...

Jharkhand Weather Update: झारखंड में सक्रिय हुआ मानसूनी सिस्टम, 26 अगस्त...

Jharkhand Weather Update : 26-08-2026 उड़ीसा के उत्तरी तटीय क्षेत्र और गांगेय पश्चिम बंगाल से सटे झारखण्ड के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure...

Bihar Weather Update : 26 अगस्त को बिहार में मानसून का...

Bihar Weather Update 26-08-2026 झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में बने निम्न दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure Area) तथा मानसूनी ट्रफ रेखा के कारण बिहार में...