Bokaro : तालाब से तैरता हुआ व्यक्ति का शव मिलने से मची सनसनी, तफ्तीश में जुटी पुलिस…

Bokaro : बोकारो में उस समय सनसनी मच गई जब घर से लापता व्यक्ति का शव तालाब में तैरते हुए मिला। मृत व्यक्ति घर से तीन-चार दिनों से था लापता। घटना बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव का बताया जा रहा है। घटना के बाद बालीडीह थाना पुलिस की टीम ने शव को बरामद किया। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

Bokaro : घटना के बारे में जानकारी देती पुलिस
Bokaro : घटना के बारे में जानकारी देती पुलिस

ये भी पढ़ें- Baghmara Violence Update : बाघमारा हिंसा मामले में अबतक 8 गिरफ्तार, सांसद सीपी चौधरी समेत 100 से ज्यादा लोगों पर FIR दर्ज

मृतक की उम्र करीब 50 से 60 वर्ष का बताया जा रहा है। घटना के बारे में बताया जा रहा है की बालीडीह थाना पुलिस को सूचना मिली की बालीडीह थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव के तालाब में एक शव तैर रहा है। ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाला गया।

Bokaro : घटनास्थल से जब्त सामान
Bokaro : घटनास्थल से जब्त सामान

Bokaro : तीन चार दिनों से लापता था मृतक

शव की पहचान तीन चार दिनों से लापता व्यक्ति के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज सदर अस्पताल बोकारो दिया। मामले को लेकर बालीडीह थाना पुलिस ने कहा कि जांच के बाद पता चला कि मृत व्यक्ति पेटरवार थाना क्षेत्र के पिछड़ी का रहनेवाला सुरेश सिंह है जो घर से तीन चार दिनों से लापता था।

 

ये भी पढ़ें- Hazaribagh Breaking : अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी ट्रेलर, चालक-उपचालक के दबे होने की सूचना… 

l5t 22Scope News

मृतक की मानसिक हालत ठीक नहीं बताई जा रही है। वही मृतक के भतीजा ने कहा कि ये 6 तारीख से घर से लापता थे और वे मानसिक रूप से बीमार थे। आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति ने तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ पता चल पाएगा।

बोकारो से चुमन कुमार की रिपोर्ट—

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...