तालाब के किनारे से मिला लापता युवक का शव

मोतिहारी : मोतिहारी के पिपरा में डेढ़ महीने से लापता युवक का शव तालाब के किनारे मिला है। वहीं शव मिलने के बाद पूरी इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक की पहचान पीपरा थाना के विष्णुपुरवा के निवासी मुखलाल भगत के पुत्र अजीत कुमार के रूप में हुई है। मृतक की मां ने काफी दिन पहले ही स्थानीय पीपरा थाने में आवेदन देकर गाव के ही आधे दर्जन लोगों पर अपहरण करने की आशंका जताई थी। डेढ़ महीने में पुलिस युवक क्या युवक के बाइक को नहीं ढूंढ पाई थी। जिसके बाद युवक का शव हत्या करने के बाद तालाब के किनारे गड्ढे में हत्यारों ने फेंक दिया है।

आपको बता दें कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मृतक अजीत कुमार की मां ने अपने प्राथमिक में बिशनपुर और महुआ के लोगों को आरोपित करते हुए घर से बुलाकर ले जाकर हत्या करने का आरोप लगाया था. पुलिस की सुस्ती और कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर पिछले डेढ़ महीने में पुलिस ने युवक को खोजने में दिलचस्पी क्यों नहीं दिखाई। जब भी मृतक की परिवार के लोग स्थानीय थाने में जाते थे तो पुलिस टालमटोल का रवैया अपनाती थी। युवक का शव मिलने से पुलिसिया कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। साथ ही ऑल इज वेल होने का दावा करने वाली मोतिहारी पुलिस की सुस्ती के कारण एक युवक की जान चली गई है।

यह भी पढ़े : बदमाशों ने महिला की गला दबाकर की हत्या, शव को गंगा घाट में फेंका

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन! ताइक्वांडो में...

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय बालक ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक अपने...

Giridih Festival Traffic Plan: त्योहारों पर गिरिडीह में ट्रैफिक प्लान लागू,...

Giridih Festival Traffic Plan: आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन अलर्ट है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा,...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार बनेगा इंडस्ट्री हब! मुजफ्फरपुर में लेदर...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर प्रखंड स्थित महवल औद्योगिक क्षेत्र में मेगा लेदर,...