Bokaro Suicide : महिला की संदेहास्पद मौत से मची सनसनी, प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका…

Bokaro Suicide : बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत क्षेत्र कुर्मीडीह स्थित घर पर उस समय सनसनी मच गई जब एक घर में फांसी के फंदे के सहारे महिला का लटकता हुआ शव बरामद किया गया। घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।

Bokaro Suicide : मौके पर पहुंची पुलिस
Bokaro Suicide : मौके पर पहुंची पुलिस

Bokaro Suicide : प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ मामला

मृत महिला की पहचान गुड़िया देवी के रुप में हुई है। यह आत्महत्या प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। मृतका की बेटी मेघा कुमारी ने मामले में हत्या की आशंका जाहिर किया है। मृतका की बेटी ने हत्या का आरोप मां के साथ बोकारो इस्पात संयंत्र के कोक ओवन में बतौर ठेका मजदूर काम करने वाले सहकर्मी किशोर कुमार पर लगाया है।

rtuu min 22Scope News

सहकर्मी पर परिजनो ने लगाया हत्या का आरोप

पुलिस आरोपी के आधार पर मामले की जांच करने में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक महिला अपनी बेटी के साथ कुर्मी डीह में रहा करती थी। जबकि उसके पति रांची में एलएनटी कंपनी के किसी प्रोजेक्ट में कार्यरत थे।

erreyy min 22Scope News

पुत्री के अनुसार उसकी मृतक मां का सहकर्मी किशोर के साथ लंबे समय से बातचीत हुआ करता था। एक दिन पहले वह किशोर को बगैर बताए पारसनाथ पहाड़ घूमने गई थी। इस बिंदु पर मृतका के साथ किशोर का झगड़ा हुआ था। जिसके बाद बेटी ने व्यक्ति पर मां की हत्या का आरोप लगाया है।

बोकारो से चुमन कुमार की रिपोर्ट–

Patna: गंगा में उतरे थे गर्मी से राहत पाने, लेकिन 3...

Patna: राजधानी पटना के दानापुर इलाके में गंगा नदी में नहाने गए पांच बच्चे गहरे पानी में चले गए। इस घटना में तीन बच्चों...

JDU National Council Meeting: नीतीश कुमार फिर संभालेंगे JDU की कमान,...

JDU National Council Meeting: जनता दल (यूनाइटेड) JD(U) की राष्ट्रीय परिषद की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व, संगठनात्मक...

Bihar Revenue Department: बिहार में राजस्व कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, प्रमोशन के...

Bihar Revenue Department: बिहार में रेवेन्यू कर्मचारियों के अधिकारी बनने का लंबा इंतज़ार अब खत्म होने वाला है। पहले चरण में, रेवेन्यू और भूमि...