Advertisment

Bokaro: महिला की संदेहास्पद मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Bokaro: कथित प्रेम प्रसंग में महिला की संदेहास्पद मौत के मामले में बालीडीह थाना पुलिस ने आरोपी किशोर कुमार को गिरफ्तार किया है। मृतका की बेटी ने मां के साथ प्लांट में काम करने वाले सहकर्मी किशोर पर हत्या का आरोप लगाया है।

Bokaro: महिला की संदेहास्पद मौत

बताया जा रहा है कि मृतका की बेटी ने मामले में आवेदन दिया था। मरने से पहले आरोपी किशोर कुमार से उसकी बात हुई थी। मृतका की बेटी ने मां को परेशान करने का आरोप लगाया है। मृतका बोकारो स्टील प्लांट में ठेका पर काम करती थी और उसका पति बाहर काम करता है। घर में फंदे से लटका उसका शव मिला था। घटना बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मिडीह की है।

Bokaro: मृतका की बेटी ने लगाया हत्या का आरोप

मामले में बालीडीह थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि मृतका की बेटी ने किशोर कुमार पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाना में मामला दर्ज कराया है। इसके आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच की। मरने से ठीक पहले मृतका की आरोपी किशोर कुमार से बात हुई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

चुमन कुमार की रिपोर्ट

Viral Photo का सच आया सामने! अचेत बच्ची को मां ने...

बेतिया: पश्चिम चंपारण के एक अस्पताल से सामने आई बच्ची की वायरल तस्वीर और वीडियो को लेकर अस्पताल प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट की है।...

Bokaro National Archery Tournament: बोकारो में दूसरे राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट...

Bokaro National Archery Tournament: बोकारो में बुधवार को एनटीपीसी के दूसरे राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट का भव्य आगाज हुआ। 18 से 27 अगस्त तक...

Bhagalpur Jewellery Shop Theft: भागलपुर में चोरी का चौंकाने वाला खुलासा!...

Bhagalpur Jewellery Shop Theft: तिलकामांझी थाना क्षेत्र के हटिया रोड स्थित एक ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने महज 36 घंटे के...