Gumla में 24–25 मार्च को ‘पुस्तक परब सह सांस्कृतिक महोत्सव’ का होगा आयोजन, जिला सहित अनुमंडल स्तर पर भी होगा शिक्षा-संस्कृति का संगम

Gumla: Gumla जिला मुख्यालय स्थित नगर भवन में आगामी 24 एवं 25 मार्च को दो दिवसीय “पुस्तक परब सह सांस्कृतिक कार्यक्रम” का भव्य आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त  प्रेरणा दीक्षित के निर्देश अनुरूप  Gumla जिला प्रशासन के समन्वय से शिक्षा विभाग एवं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा इसका आयोजन किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम को लेकर जिला स्तर पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और व्यापक स्तर पर सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई है। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार नगर भवन में विभिन्न प्रकाशकों एवं संस्थाओं द्वारा पुस्तक स्टॉल लगाए जाएंगे, वहीं स्वास्थ्य, शिक्षा, आईसीडीएस, जेएसएलपीएस, यूथ एवं जेंडर, आजीविका संबंधी कई विभागों द्वारा स्टॉल सह प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। इस दौरान प्राथमिक शिक्षा से जुड़े टीएलएम स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे।

इस कार्यक्रम में विशेष रूप से झारखंड के रांची में खुल रहे  अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय का स्टॉल भी लगाया जाएगा, जहां विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी ।

पहले दिन विज्ञान, संवाद और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

24 मार्च को कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन नगर भवन में किया जाएगा। इसी दिन राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत जिले के सभी प्रखंडों के स्कूली बच्चों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी लगाई जाएगी तथा जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

अपराह्न 2 बजे से 5 बजे तक सरना आदिवासी ग्रुप द्वारा कला समागम, जनजातीय संस्कृति एवं कुड़ुख साहित्य के बदलते स्वरूप पर परिचर्चा आयोजित होगी। पहले दिन का मुख्य आकर्षण महान समाज सुधारिका सावित्री बाई फुले की जीवनी पर आधारित मोनोलॉग नाटक होगा, जिसका मंचन अपराह्न 4 से 5 बजे के बीच किया जाएगा।

दूसरे दिन छऊ नृत्य और साहित्यिक गतिविधियां

25 मार्च को नगर भवन में पुस्तकों एवं कथा-कहानियों पर परिचर्चा, महिला कॉलेज द्वारा नुक्कड़ नाटक, मूवी स्क्रीनिंग तथा विभिन्न विद्यालयों—मत्स्य कॉलेज, कस्तूरबा विद्यालय गुमला एवं एसएस बालिका विद्यालय—के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। दूसरे दिन का मुख्य आकर्षण नटराज कला केंद्र द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक छऊ नृत्य होगा, जिसका मंचन अपराह्न 4 से 5 बजे तक किया जाएगा।

अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर भी आयोजन

कार्यक्रम को जिले भर में व्यापक बनाने के उद्देश्य से 24 मार्च को बसिया के अनुमंडल पुस्तकालय मैदान तथा 25 मार्च को चैनपुर के बरवे मैदान में भी समानांतर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में भी सावित्री बाई फुले के जीवन पर आधारित मोनोलॉग नाटक विशेष आकर्षण रहेगा। इसके अतिरिक्त 25 मार्च को घाघरा प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय में भी इस विषय पर नाट्य प्रस्तुति दी जाएगी।

जिला प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों और आमजन को खुला आमंत्रण

दो दिवसीय इस महोत्सव में ओपन माइक, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुस्तक प्रदर्शनी, विभागीय स्टॉल भ्रमण जैसी विविध गतिविधियां आयोजित होंगी। उपायुक्त के निर्देश अनुरूप जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां द्वारा बसिया, चैनपुर, गुमला एवं घाघरा के प्रशासनिक अधिकारियों एवं शिक्षा विभाग के सभी बीआरसी कर्मियों को आवश्यक तैयारियों हेतु अनुरोध किया गया है।

जिला प्रशासन ने गुमला के सभी मध्य एवं उच्च विद्यालयों, महाविद्यालयों के विद्यार्थियों, पुस्तक प्रेमियों एवं आम नागरिकों से इस ज्ञानवर्धक एवं सांस्कृतिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

 

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img