BPSC शिक्षक नियुक्ति पत्र वितरण : अररिया में 2839 शिक्षकों को मिला जॉइनिंग लेटर

अररिया : अररिया कॉलेज मैदान मे डीएम और एसपी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों के मौजूदगी में आज 2839 शिक्षकों को जॉइनिंग लेटर दिया गया। एक वक्त था जब बिहार प्रदेश से पूरे देश और दुनिया में बेरोजगार नौकरी के लिए पलायन करते थे लेकिन आज की तस्वीर कुछ अलग है। देश के कोने-कोने से नवनियुक्त शिक्षक को बिहार में जॉइनिंग लेटर दिया जा रहा है। जिले में प्राथमिक विद्यालय के लिए 1649 शिक्षक, माध्यमिक विद्यालय के लिए 706 और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के लिए 484 शिक्षकों को जॉइनिंग लेटर दिया गया। वहीं जॉइनिंग लेटर पा कर नवनियुक्त शिक्षको में भी काफी उत्साह दिखा।

मंटू भगत की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img