छठ पर महंगाई पर ‘ब्रेक’: हजारीबाग में हुआ अनोखे बाजार का आयोजन, 65 लाख की पूजा सामग्रियां नो-प्रॉफिट-नो-लॉस पर उपलब्ध

Hazaribagh: छठ महापर्व को लेकर हजारीबाग में हर साल की तरह इस बार भी एक अनोखे जन-कल्याणकारी बाजार का आयोजन किया गया है। जिसमें छठव्रतियों को पूजा में उपयोग होने वाली सभी सामग्रियां लागत मूल्य पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह पहल श्री सूर्य षष्ठी छठ पूजा फल वितरण समिति (हजारीबाग) की ओर से की गई है। समिति ने इस साल लगभग 65 लाख रुपये की लागत से फल और पूजा सामग्री मंगवाई है। बाजार खुलते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और सभी ने इसे एक सकारात्मक और प्रेरक प्रयास बताया।

पूजा सामग्रियां नो-प्रॉफिट-नो-लॉस पर उपलब्धः

समिति के सदस्यों के अनुसार छठ पर्व आते ही बाजार में फल और अन्य पूजन सामग्रियों की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिलती है। इसी को नियंत्रित करने के उद्देश्य से समिति ने “नो प्रॉफिट, नो लॉस” मॉडल पर फल वितरण शुरू किया है। समिति में समाज के सक्षम लोग पहले पैसे का निवेश करते हैं और पूजा सामग्री वितरण के बाद लागत राशि उन्हें वापस कर दी जाती है। इससे व्यापारी वर्ग कृत्रिम महंगाई नहीं बढ़ा पाता और बाजार स्थिर रहता है।

फल और पूजन सामग्री के निर्धारित मूल्य (लागत मूल्य पर):

सामग्री मूल्य / मात्रा

  • केला ₹350 प्रति कांधी
  • नारियल ₹35 प्रति पीस
  • संतरा ₹50 प्रति किग्रा
  • सेव (सेब) ₹630 प्रति पेटी
  • कतारी (कद्दू) ₹25 प्रति पीस
  • शुद्ध घी ₹1000 प्रति किग्रा

समिति और समाज का योगदानः

इस पहल में स्थानीय समाजसेवी और जनप्रतिनिधियों का भी सक्रिय सहयोग रहा है। प्रदीप प्रसाद (भाजपा विधायक, हजारीबाग), शेफाली गुप्ता (स्थानीय, समाजसेवी)। इन दोनों सहित अन्य सदस्यों ने भी बाजार में पहुंचकर छठव्रतियों का उत्साह बढ़ाया और कहा कि यह आयोजन समाज सेवा और सांस्कृतिक सद्भाव का श्रेष्ठ उदाहरण है।

रिपोर्टः शशांक शेखर

 

 

 

 

चारा घोटाला केस में लालू यादव को SC से राहत, जमानत...

दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने चारा घोटाला मामले...

Koderma Minor Love Case: कोडरमा में पुलिस पहुंची तो फरार नाबालिग...

Koderma Minor Love Case: झारखंड के कोडरमा ज़िले के चंदवारा थाना इलाके में देर रात उस समय हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ, जब एक नाबालिग लड़की को...

Mannan Mallik Death News: झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मन्नान मलिक...

Mannan Mallik Death News: धनबाद से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक, तथा झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन हो गया है।...