Breaking: 3, 4 और 5 सितंबर को होने वाली झारखंड उत्पाद सिपाही दक्षता परीक्षा स्थगित

रांची. बड़ी खबर राजधानी रांची से आ रही है। 3, 4 और 5 सितंबर को होने वाली झारखंड उत्पाद सिपाही दक्षता परीक्षा को  स्थगित कर दी गयी है। इसको लेकर पुलिस मुख्यालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। यह परीक्षा परीक्षा प्रदेश के सात केंद्रों पर आयोजित होने वाली थी।

तीन दिनों के लिए झारखंड उत्पाद सिपाही दक्षता परीक्षा स्थगित

झारखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी अधिसूचना में बताया गया है कि, दिनांक 3, 4 एवं 5 सितंबर को राज्य के सात केन्द्रों में आयोजित होने वाली झारखंड उत्पाद सिपाही दक्षता परीक्षण स्थगित की जाती है।

बता दें कि इस दक्षता परीक्षा में अभ्यर्थियों के बीमार पड़ने और मौत होने के बाद सरकार पर लगातार सवाल उठ रहा था। विपक्षी पार्टी भाजपा इसे लगातार मुद्दा बना रही थी। इससे सरकार बैकफुट पर आ गयी थी। अब इस पर बड़ा फैसला लेते हुए 3, 4 और 5 सितंबर को होने वाली दक्षता परीक्षा को रद्द कर दी गयी है।

झारखंड उत्पाद सिपाही दक्षता परीक्षा पर सीएम ने लिखा पोस्ट

वहीं इस मामले को लेकर प्रदेश के सीएम हेमंत सोरेन ने भी सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है, ‘उत्पाद सिपाही की नियुक्ति प्रक्रिया में दौड़ के क्रम में प्रतिभागियों की असामयिक मृत्यु दुःखद और मर्माहत करने वाली है। पूर्ववर्ती सरकार द्वारा बनाये गये नियमावली की अविलंब समीक्षा का निर्देश देते हुए हमने इस ढंग की भविष्य की सभी बहालियों के लिए नियमावली में बदलाव करने का निर्देश दिया है, साथ ही इस प्रक्रिया में दुर्भाग्यवश पीड़ित और शोकाकुल परिवार को सरकार की तरफ से तत्काल राहत पहुंचाने के लिए प्रस्ताव बनाने का भी निर्देश दिया गया है।’

उन्होंने आगे लिखा है, ‘एहतियातन अगले 3 दिनों के लिए हमने इस भर्ती प्रक्रिया को स्थगित करने का निर्देश दिया है। दौड़ का आयोजन अब प्रातः 9 बजे के बाद किसी भी सूरत में नहीं की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों को दौड़ के पूर्व स्वास्थ्य परीक्षण की जरूरत महसूस होगी, उनके लिए चिकित्सकों की पर्याप्त व्यवस्था होगी तथा सभी प्रतियोगिता स्थलों पर प्रतिभागियों के लिए नाश्ते/फल का व्यवस्था होगी, जिससे कि कोई भूखे पेट दौड़ में हिस्सा न ले।’

उन्होंने आगे लिखा है, ‘आखिर किन कारणों से हमारे गांव – समाज के अपेक्षाकृत स्वस्थ/ चुस्त लोग, पूर्व से चली आ रही शारीरिक परीक्षा में हताहत हो जा रहे हैं, आखिर झारखंड सहित देश में पिछले 3-4 वर्षों में सामान्य जन के स्वास्थ्य में ऐसा क्या बदलाव आया है ? इन युवाओं की असामयिक मृत्यु के कारणों की समीक्षा करने के लिए, जिससे की भविष्य में ऐसी दुर्घटना घटित न हो, हमने स्वास्थ्य विशेषज्ञों की भी एक समिति का गठन कर परामर्श रिपोर्ट देने का भी निर्देश दिया है।’

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img