Advertisement
Advertisement

उत्पाद सिपाही शारीरिक परीक्षण के दौरान क्या है व्यवस्था, पुलिस मुख्यालय ने बताया, अभ्यर्थियों की मौत पर भी कहा

रांची. उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों के मौत मामले पर पुलिस मुख्यालय ने बयान जारी किया है। मुख्यालय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि शारीरिक दक्षता परीक्षण केंद्रों पर समुचित व्यवस्था और इसमें पारदर्शिता का पूरा ध्यान रखा गया है।

पुलिस मुख्यालय ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के अंतर्गत वैध अभ्यार्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षण का आयोजन राज्य के सात केंद्रों, जिसमें 1 स्मार्ट सिटी क्षेत्र, धुर्वा, रांची 2. झारखंड जगुआर, टेंडर ग्राम रातू रांची, 3. पुलिस केन्द्र, गिरीडीह, 4. जे०ए०पी०टी०सी०, पदमा, हजारीबाग, 5. चियांकी हवाई अड्‌डा मेदनीनगर, पलामू, 6. सी०टी०सी० स्वास्पुर, मुसाबनी, पूर्वी सिंहभूम और 7. झा०स०पु०-09 कैम्पस, साहेबगंज में किया गया है।

दुर्भाग्यवश कुछ केन्द्र में शारीरिक परीक्षा लेते समय कुछ अभ्यार्थी की मौत हो गई है। इस संबंध में यू०डी० कांड दर्ज किए गए हैं। मृत्यु का कारण जानने का प्रयास किया जा रहा है। सभी केन्द्र पर अभ्यार्थियों का पारदर्शी चयन प्रक्रिया एवं उनके सहयोग एवं सुविधा के लिए बहुत सारे व्यवस्थायें की गई हैं।

उत्पाद सिपाही शारीरिक परीक्षण के दौरान ये हैं व्यवस्थाएं

1. प्रत्येक केन्द्र पर एक मेडिकल टीम, पर्याप्त दवा एवं एम्बुलेंस गाड़ी के साथ प्रतिनियुक्त की गई है।

2. दौड़ कराने से पूर्व के क्षेत्र (Holding Area) में पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी और कुछ सेंटरों पर ORS पैकेट भी उपलब्ध कराए गए हैं।

3. प्रत्येक केन्द्र पर पर्याप्त संख्या में स्टेंचर और मेडिकल बेड भी उपलब्ध कराए गए है।

4. प्रत्येक केन्द्र पर प्रयास किया जा रहा है कि दौड़ प्रातः जल्द से जल्द पूर्ण कर लिया जाए ताकि अभ्यार्थियों को अधीक गर्मी का सामना न करना पड़े।

5. केन्द्रों पर चलन्त शौचालय की व्यवस्था अभ्यार्थियों के लिए की गई है।

पुलिस मुख्यालय ने आगे बताया है कि उत्पाद सिपाही नियुक्ति प्रक्रिया शारीरिक दक्षता परीक्षा में संलग्न सभी पुलिस अधिकारियों स्पष्ट निर्देश दिए गए है कि, चयन प्रक्रिया को पूर्ण रूप से पारदर्शी बनाए एवं साथ-साथ चयन परीक्षा में भाग लेने वाले सभी अभ्यार्थियों को यथा संभव सुविधा दें। चयन प्रक्रिया के संबंध में एक विडियो चियांकी हवाई अड्‌डा मेदनीनगर, पलामू में हो रहे चयन परीक्षा का बनाया गया है. जो संलग्न है। विडियो देखने से स्वतः स्पष्ट हो जाएगा कि चयन प्रक्रिया में अभ्यार्थियों का पूरा खयाल रखा जा रहा है।

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...