Breaking : लखनऊ में बिल्डिंग गिरने से 4 की मौत, 30 को बचाया गया, सीएम योगी ने हादसे पर जताया दुख

डिजीटल डेस्क : Breakingलखनऊ में बिल्डिंग गिरने से 4 की मौत, 30 को बचाया गया। लखनऊ के सरोजनी नगर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में शनिवार शाम करीब 5 बजे तीन मंजिला बिल्डिंग के अचानक गिरने की घटना में ताजा सूचना मिलने तक 30 लोगों को रेस्क्यू किया गया।

इसमें से 27 जख्मी हैं  और उन्हें लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया गया है। वहां उनका उपचार जारी है। इस बीच इस हादसे में 4 लोगों की मौत होने की पुष्टि की गई है। अभी भी 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

सीएम योगी ने हादसे पर दुख प्रकट किया है और वरिष्ठ अधिकारियों को घटना स्थल और लोकबंधु अस्तपाल पहुंचने का निर्देश दिया है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार मलबे से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटी हैं।

भारी बारिश के चलते बिल्डिंग के ढहने का अंदेशा, सीएम ले रहे अपडेट

यह वाकया  लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि भारी बारिश की वजह से ट्रांसपोर्ट नगर के पास शहीद पथ पर एक पुरानी बिल्डिंग भरभराकर गिर गई।  अंदेशा है कि भारी बारिश की वजह से यह बिल्डिंग गिरी है।

हादसे के वक्त बिल्डिंग में करीब 20 लोग मौजूद थे। इस बिल्डिंग का नाम हरमिलाप है। बिल्डिंग गिरते ही आनन-फानन में राहत और बचाव कार्य शुरू हुआ। हादसे की सूचना के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार राहत और बचाव कार्य का अपडेट ले रहे हैं।

पुलिस और प्रशासन के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मौके पर कई एंबुलेंस मौजूद हैं जिनकी मदद से घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया जा रहा है। सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा है कि वह भी मौके पर पहुंचें और राहत कार्य में तेजी लाएं।

सीएम ने घायलों के उपचार के लिए भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।  एसडीएम सरोजनी नगर ने बताया कि सभी  घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!