Breaking : J&K में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 1 बजे तक 43.13 % वोटिंग

डिजीटल डेस्क : BreakingJ&K में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 1 बजे तक 43.13 % वोटिंग। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 24 सीटों पर मतदान हो रहा है। केंद्र शासित प्रदेश में 1 बजे तक 43.13 % मतदान हुआ है। किश्तवाड़ में सबसे ज्यादा 56.86 फीसदी वोटिंग हुई है।

किश्तवाड़ के बागवान में मतदाताओं की पहचान को लेकर विरोध प्रदर्शन

किश्तवाड़ के अलावा अनंतनाग में 37. 90 फीसदी, डोडा में 50.81 फीसदी, कुलगाम में 39.91 फीसदी, पुलवामा में 29.84 फीसदी, रामबन में 49.68 फीसदी और शोपियां में 38.72 फीसदी वोटिंग हुई है। ताजा सूचना के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के बागवान में मतदाताओं की पहचान को लेकर यहां विरोध प्रदर्शन हुआ। एक मतदान केंद्र पर मतदान कुछ देर के लिए रोक दिया गया।

 

जम्मू कश्मीर में वोटिंग को उमड़े वोटर
जम्मू कश्मीर में वोटिंग को उमड़े वोटर

सुबह से हो रही बंपर वोटिंग, मतदान बूथों पर उमड़े उत्साही वोटर

J&K में बंपर वोटिंग हो रही है। पहले चरण में 24 विधानसभा सीटों पर वोटिंग के लिए सुबह 9 बजे तक 11.11 फीसदी मतदान हुआ। सबसे ज्यादा किश्तवाड़ में वोटिंग हुई जहां पर 14.83 फीसदी मतदान हुआ। शोपियां में 11.44 फीसदी, रामबन में 11.91 फीसदी, पुलवामा में 9.18 फीसदी, डोडा में 12.90 फीसदी मतदान हो चुका था।

इसके बाद अगले दो घटों में यानी दिन के 11 बजे 26.72% मतदान हुआ। सबसे ज्यादा वोटिंग किश्तवाड़ में हुई जहां पर 32.69 फीसदी मतदान हुआ। इसके बाद डोडा में 32.30 फीसदी वोटिंग हुई जबकि अनंतनाग में 25.55 फीसदी, कुलगाम में 25.95 फीसदी, पुलवामा में 20.37 फीसदी, रामबन में 31.25 फीसदी, शोपियां में 25.96 फीसदी मतदान हुआ।

Supaul Darbhanga National Highway: सुपौल-दरभंगा हाईवे से बदल जाएगी उत्तर बिहार...

Supaul Darbhanga National Highway: उत्तर बिहार में सड़क संपर्क को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, सुपौल और दरभंगा को जोड़ने...

Bhojpur Police Awareness Campaign: आरा में पुलिस ने छात्राओं को किया...

Bhojpur Police Awareness Campaign: भोजपुर ज़िले में पुलिस ने छात्राओं की सुरक्षा और जागरूकता के लिए एक खास अभियान शुरू किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशों...

Begusarai Illegal Weapon Arrest: बेगूसराय में अवैध हथियार के साथ युवक...

Begusarai Illegal Weapon Arrest: अवैध हथियारों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार किया...