बिहार चुनाव Live : पहले चरण में सुबह 11 बजे तक 27.65 फीसदी वोटिंग

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस सियासी जंग में कुछ खास सीटें हैं। तेजस्वी यादव की राघोपुर सीट, तेज प्रताप यादव की महुआ और तारापुर, जहां से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी चुनाव लड़ रहे हैं। बिहार में सुबह 11 बजे तक 27.65 फीसदी मतदान हुआ है। चुनाव के पहले चरण की वोटिंग सुबह सात बजे से जारी है। अभी तक सबसे ज्यादा बेगूसराय 30.37 फीसदी और सबसे कम पटना में 23.71 फीसदी मतदान हुए हैं।

Goal 7 22Scope News

बिहार के 18 जिलों में सुबह 11 बजे तक वोटिंग

बिहार के 18 जिलों में सुबह 11 बजे तक कितना फीसदी मतदान हुआ है उसका आंकड़ा आ गया है। सबसे पहले मधेपुरा जिले की बात करें तो सुबह 11 बजे तक (28.46 फीसदी), सरहसा (29.68 फीसदी), दरभंगा (26.07 फीसदी), मुजफ्फरपुर (29.66 फीसदी), गोपालगंज (30.04 फीसदी), सिवान (27.09 फीसदी), सारण (28.52 फीसदी), वैशाली (28.67 फीसदी), समस्तीपुर (27.92 फीसदी), बेगूसराय (30.37 फीसदी), खगड़िया (28.96 फीसदी), मुंगेर (26.68 फीसदी), लखीसराय (30.32 फीसदी), शेखपुरा (26.04 फीसदी), नालंदा (26.86 फीसदी), पटना (23.71 फीसदी), भोजपुर (26.76 फीसदी) और बक्सर 28.02 फीसदी मतदान दर्ज हुआ है। अभी तक कुल 27.65 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। बिहार चुनाव आयोग से पल-पल की अपडेट दी जा रही है।

11 Baje 22Scope News

सभी 121 सीटों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहे हैं – अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी माधव कुमार सिंह

बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिए मतदान जारी है। चुनाव आयोग के अनुसार, 11 बजे तक 27.65 फीसदी मतदान डालें गए हैं। जिसमें सबसे ज्यादा बेगूसराय जिला 30.37 फीसदी और सबसे कम 23.71 फीसदी राजधानी पटना में मतदान हुए हैं। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी माधव कुमार सिंह ने बताया कि सभी 121 सीटों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहे हैं और एक-एक चीज की मॉनिटरिंग की जा रही है।

11 Baje 1 22Scope News

यह भी देखें :

पहले चरण में 1314 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने पहले चरण के मतदान के लिए कुल 45,341 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 36,733 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। पहले चरण में 10.72 लाख नए मतदाता और 7.38 लाख 18-19 आयु वर्ग के मतदाता शामिल हैं। इन 121 सीटों की कुल जनसंख्या लगभग 6.60 करोड़ है, जबकि मतदाता सूची में 3.75 करोड़ नाम दर्ज हैं जो 1,314 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

यह भी पढ़े : बिहार चुनाव Live : पहले चरण में सुबह 9 बजे तक 13.13 फीसदी मतदान

सौरव सिंह की रिपोर्ट

भोजपुर में Waste to Art से महिलाओं को रोजगार और पर्यावरण...

भोजपुर में वेस्ट टू आर्ट पहल से कबाड़ को खूबसूरत कलाकृतियों में बदला जा रहा है। महिलाओं को रोजगार और पर्यावरण संरक्षण का लाभ...

बिहार में Dairy Business का विस्तार, दूध से आगे फल-सब्जी और...

एनडीडीबी अध्यक्ष डॉ. मीनेश शाह ने बिहार के दुग्ध संघों को मूल्य संवर्धित उत्पादों के साथ फल, सब्जी और खाद्य तेल कारोबार में विस्तार...

JPSC-JSSC छात्रों पर FIR का मुद्दा गरमाया, 8 सितंबर से BJP...

रांची: झारखंड में JPSC-JSSC प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े छात्र आंदोलन और अभ्यर्थियों पर दर्ज एफआईआर का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। छात्रों...