Advertisment

Breaking: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar की विमान दुर्घटना में मौत, लैंडिग के दौरान हुआ प्लेन क्रैश

Baramati: Ajit Pawar की विमान दुर्घटना में मौत  महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार (Ajit Pawar) और तीन अन्य लोगों की बुधवार सुबह पुणे जिले में विमान दुर्घटना में मौत हो गई। PTI द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार, विमान में सवार तीन अन्य यात्रियों की भी मौत हो गई। विमान बारामती में उतरने का प्रयास कर रहा था तभी यह दुर्घटना हुई। दुर्घटना के समय अजीत पवार (Ajit Pawar) के साथ पांच अन्य लोग भी सवार थे। आग की लपटों ने विमान को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया और उसे धातु के ढेर में बदल दिया। पूरी जानकारी की प्रतीक्षा है।

Ajit Pawar की विमान दुर्घटना में मौत , 4-5 लोग घायल होने की सूचनाः

शुरुआती जानकारी के मुताबिक 4-5 लोगों के घायल होने की बात सामने आई थी, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय अधिकारी व बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए। घायलों को पास के अस्पतालों में ले जाया गया और प्राथमिक चिकित्सा शुरू कर दी गई।

अब भी जांच जारीः

अब भी जांच जारी है और अधिकारियों द्वारा घटना के कारण का पता लगाया जा रहा है। एयरपोर्ट अथॉरिटी और स्थानीय पुलिस दोनों ही घटनास्थल पर स्थिति का आकलन कर रहे हैं। घटना से जुड़ी आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतज़ार है। सरकार, प्रशासन और एयरपोर्ट प्राधिकरण की ओर से जल्द ही जारी होने वाली बयान से हादसे के कारणों, विमान की तकनीकी स्थिति और आगे की जांच की दिशा स्पष्ट होगी।

Jharkhand Mineral Rights: खनिज अधिकार और राजस्व पर JMM का BJP...

Jharkhand Mineral Rights, रांची: झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए खनिज अधिकार, राज्य...

Jharkhand High Court Land Dispute: सेना की जमीन या निजी संपत्ति?...

Jharkhand High Court Land Dispute, रांची: झारखंड हाई कोर्ट ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के पास खाली ज़मीन के एक टुकड़े को लेकर चल रहे...

JMM Meeting 2026: खान-खनिज विधेयक के खिलाफ झामुमो का बड़ा प्लान,...

JMM Meeting 2026, रांची: लोकसभा से पारित खान-खनिज विधेयक के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने विरोध की रणनीति तैयार करने की कवायद शुरू...