Breaking : सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य के सैनिकों को दी बड़ी खुशखबरी…

Breaking

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मिलिट्री ऑपरेशन के दौरान कर्तव्य निर्वहनरत वीरगति प्राप्त करने वाले राज्य निवासी सैनिक/ अग्निवीर पत्नी/आश्रित को विशेष अनुग्रह अनुदान एवं अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी प्रदान करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। अब इस प्रस्ताव पर राज्य मंत्रिपरिषद का अनुमोदन प्राप्त किया जाएगा।

Breaking : अग्नि वीरों को भी प्रावधान का मिलेगा लाभ

ज्ञात हो कि राज्य सरकार द्वारा मिलिट्री ऑपरेशन के दौरान कर्तव्य निर्वहनरत वीरगति प्राप्त करने वाले राज्य निवासी सैनिक के पत्नी/आश्रित को विशेष अनुग्रह अनुदान के रूप में 10 लाख रुपए एवं अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी प्रदान करने का प्रावधान है। वहीं, भारतीय सेना (थल, वायु एवं जल सेना) में वर्ष 2022 में अग्निवीर योजना लागू की गई है।

इस योजना के तहत भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में 4 वर्षों के लिए नियुक्ति प्रारंभ की गई है। अग्निवीरों को नियमित सैनिकों के अनुरूप ही देश की रक्षा/ सुरक्षा का दायित्व सौंपा गया है। अतः अग्निवीरों पर भी नियमित सैनिकों की भांति देश की रक्षा/ सुरक्षा हेतु समान रूप से जीवन का खतरा बना रहता है। अतः अग्निवीरों के लिए भी यह योजना लागू करने की योजना तैयार की गई है।

Saffrn

Trending News

पटना में NFDB Office: मत्स्य और डेयरी सेक्टर को मिलेगी नई...

 पटना में राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय खुलेगा, जिससे बिहार में फिशरीज और डेयरी सेक्टर को नई गति मिलेगी। NFDB Office पटना: बिहार...

झारखंड ईवनिंग बुलेटिन: 8 अप्रैल, 2026

झारखंड ईवनिंग बुलेटिन : झारखंड के लिए आज का दिन प्रशासनिक सक्रियता, राजनीतिक बयानबाजी और प्रकृति के प्रति आस्था का संगम रहा। सरहुल की तैयारियों...

पटना में New Flyover Project: एयरपोर्ट से पटना सिटी तक सफर...

पटना में 292.74 करोड़ की लागत से बन रहा नया फ्लाईओवर शहर के ट्रैफिक सिस्टम को बदलेगा। दिसंबर 2026 तक पूरा होने का लक्ष्य।New...

बिहार ईवनिंग बुलेटिन : 8 अप्रैल, 2026 – राज्य की सभी...

बिहार ईवनिंग बुलेटिन : बिहार में आज का दिन राजनीतिक सरगर्मियों, बुनियादी ढांचे के विकास और मौसम के बदलते मिजाज के नाम रहा। उत्तर...

गन्ना किसानों के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी, तभी मिलेगा योजनाओं का लाभ

पटना : राज्‍य सरकार द्वारा गन्‍ना किसानों के लिए संचालित योजनाओं का लाभ लेने के लिए पंजीकरण कराना आवश्‍यक है। इसके बाद ही उन्‍हें...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img