पटना : लोकसभा चुनाव के बीच दो दिवसीय दौरे पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार दिल्ली गए थे। अभी-अभी वह दिल्ली से पटना लौट चुके हैं। कल यानी चार जून को मतगणना होनी है। सीएम नीतीश पटना एयरपोर्ट पहुंचकर वह अपने आवास एक अणे मार्ग के लिए निकल चुके हैं। आज यानी सोमवार को दिल्ली पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। वह इस मीटिंग के लिए दिल्ली में स्थित सात लोक कल्याण मार्ग पहुंचे। मिली जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार आज ही गृहमंत्री अमित शाह से टेलीफोन पर बातचीत की है।
यह भी पढ़े : नतीजों से पहले दिल्ली में हलचल, PM मोदी से मिले CM नीतीश, शाह से हो सकती है मुलाकात
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
विवेक रंजन की रिपोर्ट


















