Breaking : CM Yogi बोले – दरिंदों का गैंग है समाजवादी पार्टी

गाजियाबाद : BreakingCM Yogi बोले – दरिंदों का गैंग है समाजवादी पार्टी। बुधवार को दिल्ली से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रोजगार मेले में पहुंचे CM Yogi आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उत्तर प्रदेश में मुख्य प्रतिपक्षी दल सपा और उसके मुखिया अखिलेश यादव मुख्य रूप से CM Yogi के निशाने पर रहे।

बिना अखिलेश यादव का नाम लिए अपने संबोधन में समाजवादी पार्टी का नाम लेकर CM Yogi ने हमला बोला। कहा कि-  ‘आपने देखा होगा पिछले कुछ दिनों में कि जितने भी दरिंदे पकड़े जा रहे हैं बेटी की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले, उनके संबंध समाजवादी पार्टी वालों से ही हैं। यानी समाजवादी पार्टी इन दरिंदो का गैंग बन चुका है‘।

CM Yogi की दहाड़ – सपा के इस मॉडल को ध्वस्त करेंगे

अपने संबोधन में इसी क्रम में आगे CM Yogi ने लगभग दहाड़ने के अंदाज में समाजवादी पार्टी पर हमला बोला। उसी क्रम में हाल के प्रदेश की घटनाओं की भी खुलकर जिक्र किया।

CM Yogi ने कहा –‘…और ये दरिंदे – चाहे वह अयोध्या में समाजवादी पार्टी के नेता द्वारा गरीब निषाद बेटी के साथ किया गया व्यवहार रहा हो या कन्नौज का नवाब ब्रांड हो – सभी समाजवादी पार्टी के पहचान वाले हैं।

आश्वस्त करने के लिए आया हूं कि ये डबल इंजन सरकार समाजवादी पार्टी के इस मॉडल को ध्वस्त करने का काम करेगी। बैरियर लगा करके इनकी ओर से जो अव्यवस्था पैदा किया जा रहा है, उसे हमारी सरकार एक झटके में उखाड़ने का काम करेगी’।

गाजियाबाद में बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ
गाजियाबाद में बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ

CM Yogi बोले – नए उत्तर प्रदेश में गुंडागर्दी और अराजकता बर्दाश्त नहीं

CM Yogi आदित्यनाथ यहीं नहीं रुके। उन्होंने अपने शब्दों के तीर पूरे आत्मविश्वास से लबरेज अंदाज में चलाए।

अपने चिरपरिचित अंदाज में CM Yogi बोले – ‘जब कांवड़ यात्रा आती थी तो उसके मार्ग में बैरियर लगाते थे ये लोग। कहते थे कि ये नहीं होगा। इन्हें लगता था कि कांवड़ यात्रा होगी तो न जाने क्या हो जाएगा। लेकिन आज कांवड़ यात्रा गाजियाबाद से हरिद्वार के बीच धूमधड़ाके से निकल रही है।

और बैरियर बनने वालों की संपत्ति जब्त कर गरीबों में बंटवाने का काम भी सरकार करेगी। ये गुंडागर्दी और अराजकता किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं। ये नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है’।

The Pride of Tribe NEIFW 2026: सोहराई कला से गुवाहाटी तक…...

The Pride of Tribe NEIFW 2026: भारत की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, पारंपरिक कला और हथकरघा विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में 'द...

Chatra Private Guard Murder: चतरा में एसपी आवास के पास गोलीकांड!...

Chatra Private Guard Murder: झारखंड के चतरा ज़िले में पुलिस अधीक्षक (SP) के आवास के पास एक प्राइवेट गार्ड की हत्या के मामले में पुलिस...

Patna Flood Rescue Seminar: बिहार में बाढ़ से निपटने का मास्टर...

Patna Flood Rescue Seminar: सोमवार को बिहार रेजिमेंटल सेंटर में झारखंड और बिहार सब-एरिया की ओर से बाढ़ बचाव कार्यों पर एक सेमिनार और आधुनिक...