Advertisment

Breaking : CM Yogi ने पाकिस्तान से की अखिलेश और सपा की तुलना

डिजीटल डेस्क : Breaking CM Yogi ने पाकिस्तान से की अखिलेश और सपा की तुलना। लगातार दूसरे दिन गुरूवार को उत्तर प्रदेश के CM Yogi आदित्यनाथ ने बिना नाम लिए सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर करारा हमला बोला।

गुरूवार को अयोध्या के मिल्कीपुर पहुंचे CM Yogi ने समाजवादी पार्टी पर खुलकर प्रहार किया और बिना नाम लिए सीधे-सीधे अखिलेश यादव को लपेटे में लिया। CM Yogi ने सपा और अखिलेश की तुलना भी सीधे -सीधे पाकिस्तान से कर डाली।

‘अयोध्या में दीप जले तो परेशान होते हैं सपा मुखिया और पाकिस्तान’

CM Yogi आदित्यनाथ ने कहा कि ‘अयोध्या का दीपोत्सव ! अयोध्या के मंदिरों, घाटों पर जब दीप जलते हैं तो परेशानी दो लोगों को होती है। एक सपा मुखिया को और दूसरा पाकिस्तान को।

इन्हीं दो लोगों को परेशानी होती है क्योंकि इन्हें मालूम है कि अयोध्या में जलने वाला एक-एक दीप देश और प्रदेश को तो रौशन करेगा ही, मानवता के लिए कैंसर बन चुके पाकिस्तान को नेस्तनाबुद करने का भी सामर्थ्य रखता है।

जो भारत का दुश्मन है पाकिस्तान, उसको तो परेशानी होती है लेकिन अपनी हिंदू विरोधी मानसिकता के लिए जानी जाने वाली समाजवादी पार्टी को भी परेशानी होने लगती है। क्योंकि अंधेरे में रहने के अभ्यस्त हैं। ये डकैती डालते हैं, इसलिए अंधेरा इनको चाहिए। इसलिए इन्होंने सर्वत्र यही काम किया है’।

CM Yogi : सारे माफिया इनके चचाजान, इसीलिए औरंगजेब की आत्मा इनमें घुसी

CM Yogi आदित्यनाथ गुरूवार को भी गाजियाबाद की ही तरह अयोध्या में पूरे रौ में दिखे। CM Yogi ने अपने भाषण में आगे कहा कि – ‘विकास तो इनके एजेंडे का हिस्सा कभी रहा ही नहीं।

सुरक्षा के नाम पर जितने संगठित माफिया थे – चाहे वह गाजीपुर का रहा हो या चाहे प्रयागराज का, चाहे वो अंबेडकरनगर के रहे हों. चाहे रामपुर के रहे हों, ये सभी इनके चचा जान जैसे थे। इनके चचा जान थे सब !

माफियाओं के सामने नाक रगड़ने वाला व्यक्ति …दंगाइयों के सामने घुटना टेकने वाला व्यक्ति… आज भारत की संत परपंरा को माफिया कहता है। ये उनके संस्कार हैं।

और इसीलिए मैंने कहा ना कि जैसे औरंगजेब की आत्मा इन लोगों के अंदर घुस गई है और इनको फिर से हिंदू विरोधी आचरण के लिए फिर से प्रोत्साहित कर रही है।

2017 के पहले गरीब का राशन समाजवादी पार्टी के गुंडे हजम कर जाते थे। किसी गरीब को राशन नहीं मिलता था। किसी भी जिले का जो जितना बड़ा गुंडा माफिया था, वह समाजवादी पार्टी का शागिर्द था और उनका पदाधिकारी था।

वहां पर संगठित अपराध में लिप्त माफिया भी थे, भू माफिया भी थे, पशु माफिया भी थे, वन माफिया भी थे, खनन माफिया भी थे। किसी भी क्षेत्र का माफिया रहा होगा, वह समाजवादी पार्टी से जुड़ा हुआ था। परिणाम क्या था? माफिया की समानांतर सरकार चलती थी’।

अयोध्या में सीएम योगी आदित्यनाथ
अयोध्या में सीएम योगी आदित्यनाथ

अखिलेश पर CM Yogi का तंज – तब बबुआ 12 बजे सोकर उठता था, घर से नहीं निकलता था

CM Yogi यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि – ‘बबुआ अपने घर के बाहर नहीं निकलता था। बबुआ 12 बजे सोकर उठता था और प्रदेश की जनता पिसती थी। माफिया एक ओर समानांतर सरकार चला करके अराजकता और गुंडागर्दी का तांडव करते थे और दूसरी तरफ मुस्लिम तुष्टीकरण के हद को पार करते हुए पर्व और त्यौहारों में भी हद दरजे की अराजकता फैलाई थी।

होली हो या दीपावली, रक्षाबंधन हो या शिवरात्रि, राम नवमी हो या जन्माष्टमी, इन पर्व और त्यौहारों को इन्होंने बैन कर दिया था। यहां तक कि जन्माष्टमी के त्यौहार को इन्होंने थाना और जेलों में रोक लगा दी थी। कहा कि जन्माष्टमी में भजन मत गाओ क्योंकि हरे रामा हरे कृष्णा की धुन कुछ लोगों को पसंद नहीं थी। इसलिए समाजवादी पार्टी ने उसको बैन कर दिया।

कांवड़ यात्रा पे रोक लगाते थे। और किस कदर की अराजकता थी। दुर्गापूजा में अयोध्या का दंगा किसने नहीं देखा। देवकाली मंदिर में कैसे मूर्ति चोरी हो गई थी समाजवादी पार्टी की सरकार में । मुझे आना पड़ा था गोरखपुर से। मैं सांसद था। मुझे अयोध्या आना पड़ा था।

समाजवादी पार्टी के राज ये गौ हत्या कराते थे, गौ तस्करी कराते थे। वनों की अवैध कटान कराते थे। जमीनों पर कब्जा करवाते थे। अराजकता चरम पर इनके समय में थी। और आज भी समाजवादी पार्टी के नेताओं को वही दौर याद आते हैं’।

IPS Neeraj Kumar Singh CM Medal: देवघर के IPS नीरज कुमार...

IPS Neeraj Kumar Singh CM Medal: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल सरकार ने पुलिस सेवा में उत्कृष्ट और सराहनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ...

JSSC CGL Jobs 2026: JSSC CGL परीक्षा रद्द हुई तो 2,000...

JSSC CGL Jobs 2026: झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच, JSSC CGL परीक्षा के ज़रिए सरकारी नौकरी पाने वाले कर्मचारियों में चिंता...

JSSC CGL Exam Cancelled 2026: JSSC CGL रद्द, अब TDPL की...

JSSC CGL Exam Cancelled 2026: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन में हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में भर्ती परीक्षाओं को लेकर...