Breaking: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने झारखंड में तीन उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, जानिए

रांची. लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने झारखंड में तीन उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने खूंटी से कालीचरण मुंडा, लोहरदगा से सुखदेव भगत और हजारीबाग से जय प्रकाशभाई पटेल को टिकट दिया है।

बता दें कि झारखंड में लोकसभा की 14 सीटें हैं। बीजेपी ने पहले ही सभी 14 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। पहली सूची में बीजेपी ने 11 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया था। इसके बाद सीता सोरेन समते तीन और उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गयी थी।

झारखंड में चार चरणों में लोकसभा का चुनाव

बता दें कि झारखंड में चार चरणों में वोटिंग होगी। लोकसभा का चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 13 मई को सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में होगी। दूसरे चरण में 20 मई को चतरा, कोडरमा और हजारीबाग में वोटिंग होगी। तीसरे चरण में 25 मई को गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर में मतदान होगा। और चौथे चरण में 1 जून को राजमहल, दुमका और गोड्डा में वोटिंग होगी।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img