Breaking : कांग्रेस बोली – चुनाव आयोग भाजपा की दासी

डिजिटल डेस्क :  Breakingकांग्रेस बोली – चुनाव आयोग भाजपा की दासी। सोमवार को कांग्रेस ने देश में नए सिरे सियासी हंगामा खड़ा करने वाला बयान देते हुए भाजपा के साथ ही चुनाव आयोग को भी लपेटे में लिया।

कांग्रेस ने कहा कि – ‘…चुनाव आयोग भाजपा की दासी है। हरियाणा में चुनाव के नाम पर मजाक किया गया। ईवीएम का डाटा अब तक इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट पर नहीं है। सिर्फ चुनाव प्रतिशत ही बताया गया। ईवीएम मशीनों में बीप की आवाज नहीं थी’।

कांग्रेस  ने कहा – सत्ता में बने रहने को हुआ सिस्टम का दुरुपयोग…

हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिली हार पर कांग्रेस  की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के चेयरमैन करण दलाल और विधायक अशोक अरोड़ा ने  सोमवार को प्रेसवार्ता की।उन्होंने कहा कि – ‘…सभी सर्वे और रिपोर्ट्स प्रदेश में हरियाणा की सरकार बनती हुई दिखाई गई है लेकिन नतीजे हैरान करने वाले सामने आए। हमारी रिपोर्ट में तथ्यों के साथ बताया गया है कि चुनाव के नाम पर मजाक किया गया।  

…सत्ता में बने रहने के लिए सिस्टम का मिसयूज किया गया। सिलेक्टेड इलाकों में ईवीएम का खेल किया गया। शहरी इलाकों में ज्यादा खेल किया गया।  हरियाणा के हर जिले में चुनाव के बाद 5 से लेकर 7 तारीख तक वोट प्रतिशत बढ़ाया गया लेकिन नूंह में वोट प्रतिशत गिराया गया। साथ ही, हर विधानसभा क्षेत्र में जितने वोट पड़े उससे कम या ज्यादा गिनती हुई है’।

कांग्रेस  की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के चेयरमैन करण दलाल ।
कांग्रेस  की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के चेयरमैन करण दलाल ।

हरियाणा की हार पर कांग्रेस का बड़ा आरोप – मशीनों का खेल करके झूठे आंकड़ों का खेल किया गया…

कांग्रेस  की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के चेयरमैन करण दलाल और विधायक अशोक अरोड़ा ने सोमवार को मीडिया के सामने कहा कि – ‘…जहां हेराफेरी की गई वहां के प्रिजाइडिंग ऑफिसर आरएसएस से जुड़े बैकग्राउंड से थे। सभी सीटों पर हेराफेरी नहीं की गई। कुछ सीटों पर ही ऐसा किया गया। मशीनों का खेल करके झूठे आंकड़ों का खेल किया गया।

….ईवीएम बैटरी को लेकर भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। फॉर्म 17-सी के भी सही वोटों की जानकारी नहीं दी गई।  5 तारीख को वोट प्रतिशत भी बदला गया। सिर्फ वोट प्रतिशत ही बताया गया।  7 तारीख को वोट प्रतिशत फिर बढ़ा दिया गया। इस प्रतिशत के हिसाब से हर विधानसभा क्षेत्र में 15000 के करीब वोट बढ़ने का अनुमान है।

…वोट प्रतिशत के हिसाब से भाजपा को कुल पड़े वोटों में 72235 का मिसमैच है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के प्रतिशत के हिसाब से 28236 वोट ज्यादा आ रहे हैं’।

करण दलाल और विधायक अशोक अरोड़ा बोले – चुनाव में भाजपा के लिए काम करने वाले पुलिसवालों का करेंगे खुलासा…

करण दलाल और विधायक अशोक अरोड़ा ने इसी क्रम में आगे में कहा कि – ‘…हम जल्द ही उन पुलिसकर्मियों के नामों का भी खुलासा करेंगे, जिन्होंने चुनाव में भाजपा के लिए काम किया। सिंबल लॉडिंग के लिए जो अधिकारी आए थे उनकी कोई वीडियोग्राफी नहीं की गई।

… 10-12 विधानसभा क्षेत्रों में कुछ ईवीएम मशीनों के वोट खराबी की वजह से गिने नहीं गए। ईवीएम बनाने वाली कंपनी में भाजपा के नेता पदाधिकारी बनाए गए। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होना चाहिए।

…मतदान वाले दिन 6 बजे के बाद जो लोग अंदर हैं, उनकी वीडियोग्राफी होनी चाहिए और अंदर आए उन लोगों को पर्ची दी जानी चाहिए लेकिन ऐसा नहीं किया गया क्योंकि वो एक खेल चल रहा था’।

कांग्रेस  की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के चेयरमैन करण दलाल ।
कांग्रेस  की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के चेयरमैन करण दलाल ।

करण दलाल का खुला चैलेंज, बोले – अगर मेरा आंकड़ा झूठा है तो मुझ पर हो मुकदमा…

बात यहीं नहीें रुकी। कांग्रेस  की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के चेयरमैन करण दलाल ने इसी प्रेस वार्ता में आगे अपने बातों के समर्थन में खुला चैलेंज किया। उन्होंने कहा कि – ‘…अगर मेरा आंकड़ा झूठा है तो मुझ पर ये रिपोर्ट बनाने के लिए मुकदमा होना चाहिए।

…नहीं तो हेराफेरी करने वाले अधिकारियों और नेताओं पर मुकदमा होना चाहिए। ये जनता की चुनी हुई नहीं बल्कि ईवीएम के खेल से बनी सरकार है। मोटे तौर पर अर्बन इलाकों में ईवीएम मशीनों और अफसरशाही का खेल किया गया। पहली बार इलेक्शन प्रोसेस शुरू होने के बाद चुनाव की तारीखें बदली गईं’।

Loading Live TV...
YouTube Logo

जो खबरें सबको जाननी चाहिए 🔥
उन्हें सबसे पहले देखिए 22Scope पर

📺 YouTube पर जाएँ – Breaking News के लिये Subscribe करें 🔔

Also Read

Stay Connected
120,000FansLike
8,200FollowersFollow
497FollowersFollow
525,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Most Popular

मंत्री अर्जुन मुंडा ने लाभुकों के बीच किया राशन वितरण, प्रशासन...

रिपोर्ट : गुलाम रब्बानीजेएसएलपीएस के पलाश ब्रांड के मार्ट का किया उद्घाटनसरायकेला : केंद्रीय जनजातीय मंत्री सह स्थानीय सांसद अर्जुन मुंडा शुक्रवार को खरसावां...