Breaking: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची जारी, वायनाड से लड़ेंगे राहुल गांधी

Desk. बड़ी खबर लोकसभा चुनाव को लेकर आ रही है। बीजेपी के बाद अब कांग्रेस ने भी अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इसमें कांग्रेस ने अभी अपने 39 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ेंगे।

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची जारी

कांग्रेस की पहली सूची में राजनांदगांव सीट से भूपेश बघेल, महासमुंद सीट से थम्रध्वज साहू, कोरबा सीट से ज्योत्सना महंत, कर्नाटक (बेंगलुरु ग्रामीण) सीट से डीके सुरेश, त्रिवेन्द्रम सीट से शशि थरूर, तिरुसूर सीट से के मुरलीधर, तिरुवनंतपुरम सीट से शशि थरूर, अलाप्पुझा सीट से केसी वेणुगोपाल और त्रिपुरा पश्चिम सीट से आशीष कुमार सहाय को प्रत्याशी बनाया गया है।

बता दें कि इस साल लोकसभा का चुनाव होना है। हालांकि चुनाव आयोग ने भी इसकी डेट का ऐलान नहीं किया है। हालांकि बीजेपी और कांग्रेस ने अपनी चुनावी तैयारी के तहत अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जार कर दी है। कांग्रेस से पहले बीजेपी ने 2 मार्च को अपनी पहली सूची जारी की थी। इसमें 195 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। इसमें पीएम मोदी के अलावा 34 केंद्रीय मंत्रियों के नाम भी शामिल हैं। इस बार भी पीएम मोदी वाराणसी सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img