Breaking: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की बेल पर हाईकोर्ट में फैसला सुरक्षित, जानिए आज सुनवाई में क्या हुआ

रांची. पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की बेल याचिका पर आज झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। सुनवाई के दौरान ईडी की ओर से दो घंटों तक पक्ष रखा गया। अधिवक्ता जोएब हुसैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पक्ष रखा। इसके बाद आलमगीर आलम की ओर से अधिवक्ता एस नागमुथु ने पक्ष रखा।

आलमगीर आलम की बेल पर फैसला सुरक्षित

दोनों पक्षों को सुनने के बाद झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। पिछली सुनवाई में आलमगीर आलम की ओर से हाईकोर्ट में पक्ष रखा गया था। 6 और 7 मई को ईडी ने टेंडर कमीशन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी में लगभग 37 करोड़ रुपय मिले थे।

रांची के बिरसा मुंडा जेल में आलमगीर आलम

छापेमारी के बाद पूर्व मंत्री के निजी सचिव और उनके करीबी जहांगीर आलम को 7 मई को ईडी ने गिरफ्तार किया था। मामले में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को पूछताछ के बाद 15 मई को ईडी ने गिरफ्तार किया था। फिलहाल, आलमगीर आलम रांची के बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates