Breaking : जीएसटी काउंसिल की बैठक में इंश्‍योरेंस प्रीमियम पर टैक्‍स घटाने पर बनी सहमति, फैसला अगली बैठक में

डिजीटल डेस्क : Breakingजीएसटी काउंसिल की बैठक में इंश्‍योरेंस प्रीमियम पर टैक्‍स घटाने पर बनी सहमति, फैसला अगली बैठक में। सोमवार को वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्‍यक्षता में जीएसटी काउंसिल की हुई 54वीं बैठक में स्वास्थ्य और जीवन बीमा प्रीमियम पर जीएसटी की दर को मौजूदा 18 फीसदी से कम करने पर व्यापक सहमति बनी है।

हालांकि, अंतिम निर्णय जीएसटी काउंसिल की अगली बैठक में लिया जाएगा। ज्‍यादातर राज्‍य इसके पक्ष में हैं कि इंश्‍योरेंस प्रीमियम पर जीएसटी की दरें घटाई जाएं।

54वीं बैठक में फिटमेंट कमेटी पेश अपनी रिपोर्ट

स्वास्थ्य और जीवन बीमा प्रीमियम पर जीएसटी की दर को मौजूदा 18 फीसदी से कम करने पर अंतिम फैसला जीएसटी काउंसिल की अगली बैठक में लिया जाएगा।

टैक्‍स दर को युक्तिसंगत बनाने की केंद्र और राज्यों के कर अधिकारियों की समिति (फिटमेंट कमेटी) ने सोमवार को जीएसटी परिषद के समक्ष एक रिपोर्ट पेश की।

इसमें जीवन, स्वास्थ्य और पुनर्बीमा प्रीमियम पर जीएसटी कटौती के आंकड़े और विश्लेषण दिए गए हैं। बैठक में हिस्‍सा लेने के बाद दिल्‍ली की वित्त मंत्री आतिशी ने मीडिया को इसकी जानकारी दी।

अगली बैठक में कटौती की रूपरेखा तय होगी, पॉलिसीधारकों को होगा फायदा

बैठक शामिल रहे एक सदस्य ने कहा कि, ‘स्वास्थ्य और जीवन बीमा पर जीएसटी दर में कटौती पर व्यापक सहमति बन गई है। लेकिन, परिषद की अगली बैठक में इसके तौर-तरीकों पर फैसला किया जाएगा।’

बता दें कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता और राज्य मंत्रियों की मौजूदगी वाली जीएसटी परिषद की 54वीं बैठक सोमवार शाम को संपन्‍न हुई। यह जीएसटी से जुड़े मामलों में निर्णय लेने वाली सर्वोच्च इकाई है। ज्‍यादातर राज्य बीमा प्रीमियम की दरों में कटौती के पक्ष में हैं।

कारण है कि मासिक जीएसटी संग्रह में बढ़ोतरी होने से करदाताओं के अनुकूल उपाय करने की गुंजाइश बनी हुई है। अगर जीएसटी दरें कम की जाती हैं तो यह करोड़ों पॉलिसीधारकों के लिए फायदेमंद होगा। इससे प्रीमियम राशि घट जाएगी।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी उठाया था बीमा प्रीमियम पर टैक्‍स का मुद्दा

बता दें कि जीएसटी आने से पहले बीमा प्रीमियम पर सर्विस टैक्‍स लगता था। वर्ष 2017 में जीएसटी लागू होने पर सेवा कर को जीएसटी प्रणाली में शामिल कर लिया गया था।

वित्त वर्ष 2023-24 में केंद्र और राज्यों ने स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम पर जीएसटी के जरिये 8,262.94 करोड़ रुपये जुटाए जबकि स्वास्थ्य पुनर्बीमा प्रीमियम पर जीएसटी के रूप में 1,484.36 करोड़ रुपये वसूले गए। बीमा प्रीमियम पर टैक्‍स लगाने का मुद्दा संसद में चर्चा के दौरान उठा था।

विपक्षी सदस्यों ने स्वास्थ्य और जीवन बीमा प्रीमियम को जीएसटी से छूट देने की मांग की थी। यहां तक कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी इस मुद्दे पर सीतारमण को पत्र लिखा था।

पश्चिम बंगाल की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने पिछले महीने दरों को तर्कसंगत बनाने पर गठित मंत्री समूह (जीओएम) की बैठक में बीमा प्रीमियम का मुद्दा उठाया था। उसके बाद मामले को आगे के डेटा विश्लेषण के लिए फिटमेंट समिति को भेज दिया गया था।

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...