Jharkhand: झारखंड की राजनीतिक गलियारों से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बता दें आगामी 5 फरवरी Hemant Cabinet की बैठक होने वाली है। कैबिनेट की ये बैठक सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होगी।
प्रोजेक्ट भवन में 2 बजे से होगी बैठक
मिली जानकारी के अनुसार बैठक 05 फरवरी दिन गुरूवार को दोपहर 02:00 बजे से झारखंड मंत्रालय यानी (प्रोजेक्ट भवन )स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। मंत्रिपरिषद की बैठक में कई अहम फैसला लिए जा सकते हैं।
बजट सत्र पर हो सकती है चर्चा
कैबिनेट में सरकार द्वारा किन फैसलों पर मुहर लगेगी इसकी फिलहाल स्पष्ट जानकारी नहीं है लेकिन कई जरुरी फैसलों को लेकर जनता इंतजार कर रही है। आगामी 18 फरवरी से झारखंड विधानसभा में बजट सत्र की शुरुआत होने वाली है उसे लेकर भी सरकार रणनीति तैयार कर सकती है।
Highlights


