Tuesday, October 21, 2025
Loading Live TV...

Latest News

नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास में मनाई दिवाली, बेटे निशांत कुमार भी रहे साथ

पटना. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस वर्ष प्रकाश पर्व दीपावली को पारंपरिक ढंग से मुख्यमंत्री आवास में मनाया। उन्होंने अपने हाथों से दीप जलाकर दीपोत्सव की शुरुआत की। इस अवसर पर उनके बेटे निशांत कुमार भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इस पर्व को पारस्परिक सौहार्द्र, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं। उन्होंने कामना की कि यह पर्व राज्य में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए और हर घर में खुशहाली का उजियारा...

Ranchi: मोबाइल छीनकर भाग रहे अपराधी को युवक ने पकड़ा, जानिए फिर क्या हुआ

Ranchi: राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कडरू टीओपी के पास उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति का मोबाइल छीनकर भाग रहे अपराधियों का स्थानीय युवक पवन ने स्कूटी से पीछा कर उन्हें रोकने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक, दो बाइक सवार युवक एक राहगीर का मोबाइल छीनकर फरार होने की कोशिश कर रहे थे। तभी पवन नामक युवक ने साहस दिखाते हुए स्कूटी से उनका पीछा किया। पीछा करने के दौरान पवन और एक अपराधी के बीच हाथापाई भी हुई। इस दौरान पवन ने झपटमार से मोबाइल फोन बरामद कर लिया। खुद को फंसता देख...

JMM नहीं लड़ेगी बिहार विधानसभा का चुनाव, राजद और कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार

रांची. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से ठीक पहले विपक्षी गठबंधन INDIA में गंभीर दरार उभरती दिख रही है। झारखंड की प्रमुख पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने ऐलान किया है कि वह बिहार में चुनाव नहीं लड़ेगी। पार्टी ने कहा कि घोषित 6 सीटों में से किसी एक पर भी उसे उम्मीदवार उतारने का मौका नहीं दिया गया।RJD-कांग्रेस पर आरोप JMM के वरिष्ठ नेता और मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू ने कहा कि इस स्थिति के लिए राजद (RJD) और कांग्रेस दोनों जिम्मेदार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों दलों ने गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया, और झामुमो को चुनावी...

Breaking : भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने बाइक सवार 6 लोगों को रौंदा, 4 की मौत

आरा : भीषण सड़क हादसा – बिहार के आरा से एक बड़ी खबर आ रही है। भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र अन्तर्गत बिहियां-बिहटा स्टेट हाइवे पर लहरी तिवारीडीह गांव के समीप शुक्रवार को अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवार छह लोगों को रौंद दिया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति ने आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान दम तोड़ दिया। घटना 11 बजे के आसपास की बताई जा रही है। दो लोगों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा गया है।

पीरो के डीएसपी राहुल सिंह के अनुसार पहले दो बाइक के बीच टक्कर होने के बाद पीछे से ट्रक द्वारा कुचले जाने की बात सामने आ रही है। घटनास्थल पर पीरो थाना के अलावा सिकरहटा और इमादपुर थाना की पुलिस पहुंचकर सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाने बुझाने में लगी हुई है। हादसा पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे के आसपास की है।

भीषण सड़क हादसा –

शुरुआती जो खबर आ रही है उसके अनसार मरने वाले चार लोगों में तीन युवक हैं जबकि एक बच्ची है। वहीं दो घायलों में एक महिला और एक बच्चा है। महिला का नाम संजू देवी है। घायल बच्चा महिला का बेटा है। इस घटना के बाद अक्रोशित ग्रामीणों ने बिहिया बिहटा स्टेट हाईवे को तिवारी डीह गांव के पास जाम कर दिया।

तीन मृतकों की हुई पहचान

1. वीर कुंवर राम, पिता- आनंद राम, गांव- नुआ, थाना- सिकरहट्टा

2. अंटु कुमार, पिता- उमेश पासवान, गांव- तिरोजपुर, थाना- तरारी

3. अभिषेक कुमार, पिता- रविंदर पासवान, गांव- तिरोजपुर, थाना- तरारी

मरने वाले चौथे व्यक्ति की पहचान नहीं हुई है।

यह भी पढ़े : बेलगाम पिकअप ने पिता-पुत्र कौ रौंदा, प्रभारी प्रिंसिपल की मौत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Related Posts

Big Breaking : पंजाब के सरहिंद में बड़ा ट्रेन हादसा, गरीब...

Big Breaking : पंजाब के सरहिंद में बड़ा ट्रेन हादसा, गरीब रथ एक्सप्रेस में लगी आग 22 Scope Newsdesk : पंजाब से एक बड़ी खबर...

बिहार चुनाव के लिए JDU ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों...

पटना : बिहार में विधानसभा चुनाव की बिगुल बज चुका है। साथ ही पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया खत्म हो गई है और दूसरे...

सीआईएसएफ जवानों से भरी बस व ट्रक में टक्कर, 2 दर्जन...

सीआईएसएफ जवानों से भरी बस और ट्रक में टक्कर, दो दर्जन से ज्यादा जवान घायल, बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त छपरा : छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर...
146,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
642,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel