Breaking: जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव का ऐलान, जानिए कब होगी वोटिंग

Desk. जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में वोटिंग होगी, जबकि हरियाणा में एक चरण में वोटिंग होगी। इसका नतीजा 4 अक्टूबर को आएगा।

जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव का ऐलान

जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में वोटिंग होगी। पहले चरण की वोटिंग 18 सिंतबर को होगी, दूसरे चरण की वोटिंग 25 सितंबर और तीसरे या अंतिम चरण की वोटिंग 1 अक्टूबर को होगी। साथ हरियाणा में एक चरण में 1 अक्टूबर को वोटिंग होगी। इसका नतीजा 4 अक्टूबर को आएगा।

बता दें कि, हरियाणा विधानसभा में 90 सीट है। यहां सभी सीटों पर एक साथ विधानसभा का चुनाव होगा। यहां मुख्य रूप से बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला है। हालांकि अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी ने भी यहां विधानसभा का चुनाव खुद के बल पर लड़ने का ऐलान कर दिया है। फिलहाल बीजेपी सहयोगियों और निर्दलियों के साथ मिलकर सरकार में है।

वहीं जम्मू-कश्मीर में विधानसभा सीटों की संख्या 90 है। जम्मू में 43 और कश्मीर में 47 सीटें हैं। यहां तीन चरणों में वोटिंग होगी। फिलहाल धारा 370 में हटने के बाद वहां विधानसभा सस्पेंड है। यहां फारूक अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती की पार्टी के साथ बीजेपी मुख्य भुमिका में हैं। हालांकि फारूक अब्दुल्ला कांग्रेस के साथ इंडिया ब्लॉक का हिस्सा है।

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...