Breaking: झारखंड कैबिनेट की बैठक समाप्त, 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर

रांची. सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज झारखंड कैबिनेट की बैठक हुई। यह बैठक प्रोजेक्ट भवन में हुई। इसमें कुल 16 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। इसमें झारखंड सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग विधेयक 2025 भी शामिल है। इसकी जानकारी कैबिनेट बैठक के बाद कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

झारखंड कैबिनेट की बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर

कैबिनेट बैठक के बाद कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल ने बताया कि कृषि विभाग में हाईकोर्ट के निर्णय के बाद 6 कर्मियों की नियुक्ति की मंजूरी दी गई। उन्होंने बताया कि साधना जयपुरियार, तत्कालीन बीडीओ मनिका, लातेहार को सेवा से बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि बाल पहाड़ी बराज निर्माण की मंजूरी दी गई।

मंईयां सम्मान योजना के नियमावली में संशोधन

उन्होंने बताया कि झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के द्वारा सभी विभागों के कार्यालय के निर्माण नियमावली में संशोधन को मंजूरी दी गई। साथ ही मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के नियमावली में संशोधन को मंजूरी दी गई। अब सिंगल बैंक अकाउंट से बिना आधार लिंक खाता धारकों को भी मार्च 2025 तक योजना की राशि मिलेगी। पहले दिसम्बर 2024 तक ही राशि मिलनी थी।

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...