Breaking : जस्टिस बी आर गवई बने 52वें मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ…

Breaking

Desk : भारत के न्यायिक इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई (बी आर गवई) ने बुधवार को देश के 52वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में पद की शपथ दिलाई। उन्होंने सेवानिवृत्त हुए न्यायमूर्ति संजीव खन्ना का स्थान लिया है।

ये भी पढ़ें- Breaking : हरमू नदी किनारे अज्ञात शव मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस… 

Breaking : 23 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत्त होंगे जस्टिस बी आर गवई

जस्टिस गवई की नियुक्ति की अधिसूचना कानून मंत्रालय ने 30 अप्रैल को जारी की थी, जिसके तहत उनका कार्यकाल छह महीनों का होगा और वे 23 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत्त होंगे। 16 अप्रैल को तत्कालीन सीजेआई संजीव खन्ना ने केंद्र सरकार को जस्टिस गवई के नाम की सिफारिश की थी।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : जवाहर घाटी के पास भयंकर हादसा! पुल से नीचे गिरी बोलेरो, दो की मौत… 

महाराष्ट्र के अमरावती में 24 नवंबर 1960 को जन्मे जस्टिस गवई ने 1985 में कानून के क्षेत्र में कदम रखा। उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट में प्रैक्टिस की शुरुआत की और 1987 में स्वतंत्र वकालत शुरू की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत न्यायमूर्ति राजा एस. भोंसले जैसे वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ काम किया, जिससे उनके कानूनी कौशल को निखरने का अवसर मिला।

ये भी पढ़ें- Chatra Accident : संघरी घाटी में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी टेलर दो की दर्दनाक मौत…

दलित समुदाय से आने वाले दूसरे सीजेआई होंगे गवई

1992 से 1993 के बीच वे नागपुर बेंच में सहायक सरकारी वकील और अतिरिक्त लोक अभियोजक के रूप में नियुक्त हुए। इसके बाद 2003 में उन्हें बॉम्बे हाईकोर्ट का एडिशनल जज बनाया गया और 2005 में स्थायी न्यायाधीश के रूप में पुष्टि हुई।

ये भी पढ़ें- Breaking : ऑपरेशन सिंदूर से डरा पाकिस्तान! 21 दिन बाद बीएसएफ जवान को छोड़ा… 

जस्टिस गवई के मुख्य न्यायाधीश बनने से न्यायपालिका में सामाजिक विविधता को भी बल मिला है, क्योंकि वे दलित समुदाय से आने वाले दूसरे CJI हैं। उनके अनुभव और न्यायप्रिय दृष्टिकोण से न्यायिक प्रणाली को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

AJIO Beauty Launch: स्किनकेयर, मेकअप और हेयरकेयर के लिए AJIO Beauty...

AJIO Beauty Launch: रिलायंस रिटेल ने अपने फैशन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, AJIO का विस्तार करते हुए 'AJIO Beauty' नाम से एक नया ब्यूटी डेस्टिनेशन लॉन्च किया...

Dhanbad Vikas Mahadharna: बारिश भी नहीं रोक सकी धनबाद की आवाज,...

Dhanbad Vikas Mahadharna: कोयले से समृद्ध इस इलाके के सर्वांगीण विकास की मांग को लेकर बुधवार को 'धनबाद विकास मंच' के बैनर तले रणधीर वर्मा...

Bhagalpur Snake Bite News: टीवी देखते-देखते सो गई बच्ची, सुबह हाथ...

Bhagalpur Snake Bite News: बांका ज़िले के शंभुगंज थाना क्षेत्र के छतर गाँव से एक दुखद घटना सामने आई है। यहाँ 14 साल की आदित्य...