पटना : बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक अपने पद से मुक्त हो गए हैं। केके पाठक के नाम से पत्र जारी हो गया है। बता दें कि केके पाठक 16 जनवरी तक अवकाश पर गए हैं।
बताया जाता है कि मंगलवार नौ जनवरी 2024 को केके पाठक अचानक से अपने ऑफिस पहुंचे थे। इस दौरान एक बैठक में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने अपना पद छोड़ने की विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग को पत्र लिखकर सूचना दे दी। हालांकि अभी तक सरकार की ओर से केके पाठक के पद छोड़ने की मंजूरी नहीं मिली है।


