Commercial Advertisment

Breaking : कोलकाता पुलिस ने आरजी मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. संदीप पर दर्ज किया केस

डिजीटल डेस्क : Breaking – कोलकाता पुलिस ने आरजी मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. संदीप पर दर्ज किया केस। कोलकाता निर्भया केस के रूप में लगातार सुर्खियों में बने आरजी कर मेडिकल कॉलेज की छात्रा के रेप और मर्डर के मामले में सीबीआई की जारी जांच से अलग कोलकाता पुलिस ने नया केस दर्ज किया है। यह केस आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. संदीप घोष के खिलाफ किया गया है।

संदीप घोष पर आर्थिक घपले का आरोप, ममता सरकार गठित की एसआईटी

पश्चिम बंगाल सरकार ने आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल डॉ संदीप घोष के खिलाफ आर्थिक धांधली के मामलों की जांच के लिए विशेष जांच समिति (एसआइटी) का गठन किया है। इस एसआइटी में राज्य सरकार ने चार आइपीएस अधिकारियों को शामिल किया है, जिसका नेतृत्व आईजीपी डॉक्टर प्रणव कुमार कर रहे हैं। साथ ही इस टीम में मुर्शिदाबाद रेंज के डीआईजी वकार रेजा, सीआईडी की डीआईजी सोमा दास मित्रा व कोलकाता पुलिस के सेंट्रल डिविजन की उपायुक्त इंदिरा मुखर्जी को शामिल किया गया है। राज्य सरकार के जारी अधिसूचना के मुताबिक, एसआईटी जांच में सहयोग के लिए कोलकाता पुलिस व अन्य विभाग के अधिकारियों को भी इसमें शामिल कर सकती है।  यह समिति अगले एक महीने के अंदर मामले की जांच कर सरकार को रिपोर्ट देगी।

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...