Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad में स्विफ्ट कार और ऑटो में भीषण टक्कर, दो की मौत

Dhanbad: Dhanbad के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। गहरा मोड़ के समीप स्विफ्ट कार और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक बच्ची और एक महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज Dhanbad के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में चल रहा है।

कैसे हुई दुर्घटना

मृतका के परिजन गुजरा महली ने बताया कि यह घटना गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गहरा मोड़ के पास हुई, जहां तेज रफ्तार स्विफ्ट कार और ऑटो के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो सवार मुर्गाबानी निवासी वंदना (10) और फूलमती देवी (35) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में दो से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए धनबाद के एसएनएमएमसीएच भेजा गया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

Dhanbad पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं इस हादसे के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

 

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 18 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 18 नवंबर 2026 (बुधवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Nitish Setu Naming Controversy: नीतीश सेतु के नामकरण पर क्यों भड़के...

Nitish Setu Naming Controversy, पटना: कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का नाम नीतीश सेतु रखे जाने के बाद बिहार में सियासत तेज हो गई...

Mukesh Sahani Threat Allegation: ‘छह इंच छोटा कर देंगे’… मुकेश सहनी...

Mukesh Sahani Threat Allegation, दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के महिसौत नरकटिया गांव में मंदिर निर्माण को लेकर शुरू हुआ...