Desk. खबर दिल्ली से है। संसद के पास एक व्यक्ति ने खुद को आग के हवाले कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से जल गया है। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
Highlights
संसद के पास व्यक्ति ने खुद को लगाई आग
जानकारी के अनुसार, बुधवार को संसद भवन के पास एक शख्स ने खुद को आग लगा ली। उसकी पहचान अभी नहीं हो पायी है। वह गंभीर रूप से जल गया है। घटना के बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहीं बताया जा रहा है कि पुलिस को घटनास्थल पर पेट्रोल मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वहीं घटना के बाद दिल्ली पुलिस और फोरेंसिक टीम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है। व्यक्ति की पहचान और घटना के कारण का पता अभी तक नहीं चल पाया है।