PM मोदी 24 को आ रहे हैं बिहार, मनरेगा मजदूरों को बड़ी राहत, जारी हुआ राशि

पटना : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 24 अप्रैल को एकदिवसीय बिहार दौरे पर आने वाले हैं। वे मधुबनी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उससे पहले बिहार के मनरेगा मजदूरों को बड़ी राहत दी गई है। केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MANREGA) के तहत धनराशि की पहली किस्त के भुगतान के लिए बिहार को 2,102.24 करोड़ रुपए जारी करने की शनिवार को मंजूरी दी है। बिहार के मनरेगा मजदूरों को मजदूरी देने के लिए इस राशि का उपयोग किया जाएगा।

Goal 4 22Scope News

सम्राट ने PM मोदी का जताया आभार

नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने इस आशय का एक पत्र जारी किया है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस पर सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर आने के महज पांच दिन पहले इसे मंजूरी दी गई है। एनडीए सरकार मनरेगा मजदूरों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। मनरेगा मजदूरों की मजदूरी का भुगतान करने के लिए केंद्र ने पहली किस्त के रूप में 2,102.24 करोड़ रुपए जारी करने को मंजूरी दे दी है। हम इसके लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हैं। बता दें कि बिहार में मनरेगा श्रमिकों को चार महीने से रुकी मजदूरी के लिए केंद्र सरकार ने 2102 करोड़ रुपए जारी किए हैं। इससे 12 लाख से अधिक श्रमिकों को औसतन 17 हजार रुपए मिलेंगे। उनके बैंक खाते में राशि ट्रांसफर की जाएगी।

यह भी देखें :

अन्य परियोजनाओं के 3 हजार करोड़ रुपए बकाया

केंद्र सरकार पर अब भी सामग्री मद में तीन हजार करोड़ रुपए बकाया है। जिसकी वजह से राज्य में कई आधारभूत संरचना परियोजनाएं रुकी हुई है। जैसे सड़कों का विकास, पंचायत भवन निर्माण और जल संरक्षण योजना शामिल है। विभाग की तरफ से केंद्र से अनुरोध किया गया है कि ये राशि भी उन्हें जल्द से जल्द जारी की जाए ताकि विकास कार्यों में गति लाई जा सके।

यह भी पढ़े : BJP MP का बड़ा बयान, बोलीं- PM मोदी के मधुबनी दौरे को लेकर बेहोश है विपक्ष

3 मंजिला इमारत से कूदकर युवक ने दी जान, 5 साल...

भागलपुर : भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र के सुर्खीकल इलाके में एक युवक ने तीन मंजिला इमारत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक...

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : गिरिराज ने कहा- इस पर नहीं...

पटना : भरत तिवारी हत्याकांड को लेकर सियासत गरम है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस मामले पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा...

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : CM सम्राट की पहली प्रतिक्रिया, कहा-...

पटना : भोजपुर के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी के एनकाउंटर मामले पर गुरुवार यानी 25 जून को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...