पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। निर्दलीय सांसद व कांग्रेस नेता राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में भेज गए। पप्पू अभी जेल नहीं जाएंगे। कोर्ट ने इलाज के लिए पीएमसीएच भेजने का निर्देश दिया है। जमानत मामले पर सोमवार को सुनवाई होगी। 1995 मामले में कल पटना पुलिस ने उनके आवास से गिरफ्तार किया था।
पप्पू यादव को पुलिस लेकर पहुंची बेउर जेल
मिली जानकारी के अनुसार, पप्पू यादव को पुलिस लेकर बेउर जेल पहुंची। पीएमसीएच में पप्पू यादव का स्वास्थ्य उपचार कराए जाने के बाद अब पुलिस उन्हें जेल लेकर पहुंची। बता दें कि पप्पू यादव को पटना पुलिस ने 31 साल पहले के एक केस में कल देर रात गिरफ्तार किया और आज सुबह न्यायलय में पेश किया। उसके बाद आज कोर्ट ने स्वास्थ्य संबंधी उपचार के लिए पीएमसीएच भेजा और केस की सुनवाई अब सोमवार को किया जाएगा।
यह भी पढ़े : गिरफ्तारी के बाद बोले पप्पू, कहा- ‘मुझे नहीं पता मेरे साथ क्या होगा…’
Highlights


