IPRD पवेलियन में 3 दिनों में 1200 से अधिक लोगों ने ली वर्चुअल सेल्फी

182
IPRD पवेलियन में 3 दिनों में 1200 से अधिक लोगों ने ली वर्चुअल सेल्फी
IPRD पवेलियन में 3 दिनों में 1200 से अधिक लोगों ने ली वर्चुअल सेल्फी
Advertisment

पटना : बिहार दिवस के तीन दिवसीय भव्य आयोजन में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (IPRD) के पवेलियन में वर्चुअल सेल्फी का जबरदस्त क्रेज देखा गया। 22 से 24 मार्च तक चले इस कार्यक्रम में 1200 से अधिक लोगों ने विभाग के इस स्टॉल पर इनोवेटिव वर्चुअल सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी ली। समापन दिवस 24 मार्च को सबसे अधिक भीड़ उमड़ी, जहां आगंतुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टेम्पलेट वाली वर्चुअल सेल्फी लेने के लिए सबसे ज्यादा उत्साहित नजर आए। यह टेम्पलेट पूरे तीन दिनों में सबसे लोकप्रिय रहा।

Advertisment

पहले दिन (22 मार्च) यहां 300 से अधिक आगंतुक अनूठी सेल्फी लेने पहुंचे

पहले दिन (22 मार्च) यहां 300 से अधिक आगंतुक अनूठी सेल्फी लेने पहुंचे, अगले दिन यह संख्या बढ़कर 400 के आसपास पहुंच गई और आखिरी दिन करीब 500 लोगों ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं अखबार में छपी तस्वीरों वाली सेल्फी का आनंद लिया। यहां कई लोग दोबारा अपने परिचितों की सेल्फी खिंचवाने पहुंचे। दर्शकों ने इसे मनोरंजक, यादगार और अलग अनुभव वाला प्रयास कहते हुए सराहा।

IPRD Selfi 1 22Scope News

पुस्तक विक्रय केंद्र पर बिहार समाचार पत्रिका का निशुल्क वितरण भी किया गया

इन तीन दिनों तक आईपीआरडी पवेलियन में आने वाले दर्शकों को बिहार सरकार की विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तृत जानकारी विभिन्न स्टॉल्स के माध्यम से दी गई। साथ ही पुस्तक विक्रय केंद्र पर बिहार समाचार पत्रिका का निशुल्क वितरण भी किया गया। इसके अलावा, तीनों दिनों में लोक कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं, जिन्होंने पवेलियन को और आकर्षक बना दिया।

IPRD Selfi 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान कैमूर जिले को दी 209 करोड़ की योजनाओं की सौगात, 204 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

Advertisement