मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान रोहतास जिले को दी 480 करोड़ की योजनाओं की सौगात, 179 योजनाओं का उद्घाटन

रोहतास : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में रोहतास जिले में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली और कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने डेहरी स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, बस्तीपुर के इंटेक वेल निर्माण स्थल का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने डेहरी स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, बस्तीपुर के इंटेक वेल निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान सोन नदी में उपलब्ध सतही जल का उपयोग करने हेतु निर्माण कराए जा रहे इंटेक वेल के संबंध में जानकारी ली। सोन नदी में उपलब्ध सतही जल का उपयोग करते हुए सासाराम, डेहरी एवं औरंगाबाद शहरों के लिए शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हेतु इंटेक वेल, जल शोधन संयंत्र एवं पाइप लाइन का अधिष्ठापन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने सोन नदी में वीयर निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के मॉडल का अवलोकन किया। सोन नदी में वीयर निर्माण के माध्यम से जल को संग्रहित किया जाएगा एवं जल भंडारण सुनिश्चित किया जाएगा। यह भंडारण क्षमता पांच महीने तक पीने के पानी की मांग को पूरा कर सकता है। डेहरी शहर के एमी कट पर सोन नदी में उपलब्ध सतही कच्चे/अशुद्ध पानी को जल शोधन संयंत्र तक पहुंचाने के लिए इंटेक वेल कम पंप हाऊस का निर्माण किया जा रहा है। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के माध्यम से प्रतिदिन शुद्ध पेयजल की आपूर्ति पाइप लाइन के माध्यम से कराते हुए डेहरी, सासाराम और औरंगाबाद शहर को पीने का पानी उपलब्ध कराया जाएगा।

CM Rohtas 1 22Scope News

मुख्यमंत्री ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण कार्य का स्थल किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी प्रोजेक्ट को तेजी से पूर्ण करें ताकि इस क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिल सके। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने यहीं पर बने कार्यक्रम स्थल से रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर रोहतास जिले के लिए 159 करोड़ रुपए की लागत से 179 योजनाओं का उद्घाटन एवं 321 करोड़ रुपए की लागत से 129 योजनाओं का शिलान्यास किया।

CM Rohtas 2 22Scope News

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से जिले में चलाई जा रही विभिन्न विकासात्मक कार्यों की ली जानकारी

इसके बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से जिले में चलाई जा रही विभिन्न विकासात्मक कार्यों की जानकारी ली। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने रोहतास जिला अंतर्गत पहलेजा करवंदिया रेलवे स्टेशन के बीच निर्माण कार्य, कोचस में आरा-मोहनिया पथ पर बाईपास (12.48 किमी) का निर्माण कार्य, इंद्रपुरी जलाशय के पास डेहरी हाट का निर्माण कार्य, अकबरपुर-अघौड़ा वनपथ में अवस्थित रेहल से रोहतासगढ़ किला होते हुए चौरासन मंदिर तक (15.5 किमी लंबाई) का निर्माण कार्य, डेहरी-तेतरांव-राजपुर पथ (20.4 किमी) के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य आदि के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जिले में चलाई जा रही सभी योजनाओं को तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

CM Rohtas 3 22Scope News

CM Rohtas 4 22Scope News

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विकासात्मक कार्य से संबंधित स्टॉलों का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विकासात्मक कार्य से संबंधित स्टॉलों का निरीक्षण किया। जीविका के स्टॉल के निरीक्षण के दौरान स्वयं सहायता समूह की जीविका दीदियों द्वारा जीविकोपार्जन कार्य से जुड़े हुए विभिन्न गतिविधियों एवं उत्पादों की जानकारी ली। वहां उपस्थित जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि आपने महिलाओं के विकास के लिए काफी काम किया है। हम सभी जीविका दीदियां आपकी कृपा से जीवन में आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोग मन लगाकर काम करिए, सरकार पूरी मदद करेगी।

CM Rohtas 5 22Scope News

मुख्यमंत्री ने 17,146 जीविका स्वयं सहायता समूह की दीदियों को 277 करोड़ 25 लाख का सांकेतिक चेक किया प्रदान

मुख्यमंत्री ने 17,146 जीविका स्वयं सहायता समूह की दीदियों को 277 करोड़ 25 लाख रुपए का सांकेतिक चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग, उद्योग विभाग, कृषि विभाग, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग और समाज कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, देसी गो पालन प्रोत्साहन योजना सहित विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को सांकेतिक चेक प्रदान किया।

CM Rohtas 6 22Scope News

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान रोहतास जिले से संबंधित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समृद्धि यात्रा के दौरान रोहतास के बीएमपी ग्राउंड-2 डेहरी ऑन सोन स्थित कार्यक्रम स्थल से रोहतास जिले से संबंधित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। समीक्षा बैठक के दौरान रोहतास की जिलाधिकारी उदिता सिंह ने प्रगति यात्रा से संबंधित योजनाओं, सात निश्चय-2 की योजनाओं और सात निश्चय-3 की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी ने जिले में किए जा रहे अन्य विकास कार्यों की भी जानकारी दी।

CM Rohtas 7 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- प्रगति यात्रा से संबंधित जिन योजनाओं की स्वीकृति दी गई है, उनका क्रियान्वयन तेजी से करें

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रगति यात्रा से संबंधित जिन योजनाओं की स्वीकृति दी गई है, उनका क्रियान्वयन तेजी से करें। सात निश्चय-2 के तहत जो योजनाएं चलाई जा रही हैं उनका बेहतर ढंग से क्रियान्वयन करें। उन्होंने कहा कि सात निश्चय-3 के तहत जो योजनाएं निर्धारित की गई हैं उस पर बेहतर ढंग से कार्य शुरू करें। अधिकारी पूरी प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता के साथ योजनाओं को तेजी से क्रियान्वित कर पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों के हित में कार्य कर रही है, उसके लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। सरकार द्वारा जनहित में किए गए कार्यों को जनता तक पहुंचाएं।

CM Rohtas 8 22Scope News

समृद्धि यात्रा के तहत रोहतास में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज रोहतास जिला के बीएमपी ग्राउंड नंबर-2 डेहरी ऑन सोन में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आपलोग बड़ी संख्या में यहां उपस्थित हुए हैं, मैं आप सबका अभिनंदन करता हूं। आप सब जानते हैं कि 24 नवंबर 2005 को पहली बार एनडीए सरकार बनी तब से राज्य में कानून का राज है और हम लगातार विकास के काम में लगे हुए हैं। याद है ना पहले क्या स्थिति थी? पहले बहुत बुरा हाल था? लोग शाम के बाद घर से बाहर नहीं निकलते थे। समाज में कितना विवाद होता था। कितना हिन्दू-मुस्लिम झगड़ा होता था? पढ़ाई का क्या हाल था? बहुत कम बच्चे पढ़ते थे। बहुत कम पढ़ाई होती थी। पहले इलाज का पूरा इंतजाम नहीं था। सडकें बहुत कम थीं और जो थीं उनका बुरा हाल था। बिजली बहुत कम जगह थी। अब किसी प्रकार के डर एवं भय का वातावरण नहीं है। राज्य में प्रेम, भाईचारा एवं शांति का माहौल है। पहले कितना हिन्दू-मुस्लिम झगड़ा होता था, इसलिए वर्ष 2006 से ही कब्रिस्तान की घेराबंदी शुरू की गई है। बड़े पैमाने पर कब्रिस्तानों की घेराबंदी की जा चुकी है। अब कोई झगड़ा झंझट नहीं होता है।

CM Rohtas 7 22Scope News

CM Rohtas 9 22Scope News

CM नीतीश के साथ डिप्टी सीएम, कई मंत्री और कई अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, शिक्षा मंत्री सह रोहतास जिले के प्रभारी मंत्री सुनील कुमार, पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, जिलाधिकारी उदिता सिंह और पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

CM Rohtas 10 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान कैमूर जिले को दी 209 करोड़ की योजनाओं की सौगात, 204 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

Bihar Mineral Resources: बिहार की जमीन के नीचे क्या है? खनिज...

Bihar Mineral Resources: बिहार के खनिज संसाधनों के विकास और इनके आधुनिक तरीके से उपयोग को लेकर केंद्र और राज्य सरकार ने कवायद तेज...

Ranchi T20 Ticket Price: 9 अक्टूबर को Ranchi में India-West Indies...

Ranchi T20 Ticket Price, रांची: क्रिकेट प्रेमियों के लिए रांची में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच लौटने वाला है। 9 अक्टूबर को...

Bihar Tribal Development: शिक्षा से रोजगार तक बदलेगी तस्वीर? बिहार के...

Bihar Tribal Development: बिहार के जनजातीय क्षेत्रों में विकास योजनाओं को स्थानीय जरूरतों से जोड़ने की पहल तेज हो गई है। इसके तहत राज्य...