पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ पाएंगी। लेकिन उनके पति खेसारी लाल छपरा विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उम्मीदवार होंगे। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने उन्हें सिंबल दे दिया है। अभी थोड़ी देर पहले पति-पत्नी ने राजद ज्वाइन किया है।
खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी का वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने से नहीं लड़ पाएंगी चुनाव
आपको बता दें कि बिहार में चंदा देवी का वोटर लिस्ट में नाम नहीं है। नाम नहीं रहने के कारण चंदा चुनाव नहीं लड़ पाएंगी। राष्ट्रीय जनता दल ने खेसारी की पत्नी चंदा देवी को सिंबल दिया था। खेसारी लाल यादव खुद या फिर उनकी भाभी अब छपरा से चुनाव लड़ सकती हैं।
यह भी पढ़े : खेसारी यादव की पत्नी चंदा देवी नहीं लड़ पाएंगी चुनाव, वोटर लिस्ट में नाम नहीं
Highlights