Commercial Advertisment

Breaking : अधिकारी से राजनेता बने ‘सिंघम’

पटना : राजधानी पटना से एक बहुत बड़ी खबर है। भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के पूर्व अधिकारी शिवदीप लांडे अब अधिकारी छोड़ राजनीति में आ रहे हैं। बता दें कि आज यानी मंगलवार को पटना में पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने प्रेसवार्ता की। मीडिया से बातचीत करते हुए लांडे राजनीतिक पार्टी का गठन करने का ऐलान कर दिया। उन्होंने पार्टी का नाम हिंद सेना रखा है। शिवदीप लांडे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खुद होंगे। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव की सभी 243 सीटों पर पार्टी उम्मीदवार खड़ा करेगी।

जो भी लोग बिहार को बदलना चाहते हैं या बदलाव चाहते हैं उन सबका पार्टी में स्वागत है – पूर्व IPS

पूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे ने कहा कि जो भी लोग बिहार को बदलना चाहते हैं या बिहार में बदलाव चाहते हैं उन सबका पार्टी में स्वागत है। बिहार का युवा बदलाव चाहता है। उन्होंने कहा कि कई राजनीतिक दलों ने उन्हें राज्यसभा भेजने, मुख्यमंत्री फेस बनाने और मंत्री बनाने का ऑफर दिया था, लेकिन उन्होंने उन पार्टियों के ऑफर को स्वीकार न करते हुए एक नई पार्टी बनाई है।

यह भी पढ़े : ‘जल्द आपके बीच आ रहा हूं’, IPS शिवदीप लांडे का इस्तीफा राज्य सरकार ने किया स्वीकार

यह भी देखें :

‘हमारे खून के हर एक कतरे में हिंद है’

पार्टी की घोषणा के अवसर पर शिवदीप लांडे ने कहा कि हमारे खून के हर एक कतरे में हिंद है। इसलिए हमने पार्टी का नाम ‘हिंद सेना’ रखा है। हमारी पार्टी ‘हिंद सेना ‘का उद्देश्य धर्म, जाति और वोट बैंक की राजनीति से ऊपर उठकर प्रदेश को एक साफ-सुथरी व्यवस्था देना है।

19 सितंबर 2024 को दिया था इस्तीफा

बता दें कि पूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे की युवाओं के बीच जबरदस्त लोकप्रियता है। आईपीएस अधिकारी के पद से इस्तीफा देने के बाद वे अब एक नई भूमिका में नजर आएंगे। वे 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। पूर्णिया में आईजी के पद पर रहते हुए उन्होंने 19 सितंबर 2024 को इस्तीफा दिया था। लंबे समय तक उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया था। तब अटकलें लगाई जा रही थी वो इस्तीफा वापस ले लेंगे।

117 दिनों के बाद शिवदीप का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया

117 दिनों के बाद शिवदीप का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया। 13 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा मंजूर किया। 17 जनवरी को इसको लेकर गृह विभाग की ओर अधिसूचना जारी की गई। शिवदीप लांडे महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। उनका पूरा नाम शिवदीप वामनराव लांडे है।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Hemant Soren News: पत्नी कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली रवाना हुए...

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली रवाना हुए। रविवार को रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की 'वोट बचाओ-देश बचाओ'...

JTET 2026: झारखंड में 1 नवंबर को होगी अब तक की...

JTET 2026 परीक्षा 1 नवंबर को झारखंड के 986 केंद्रों पर होगी। 5.65 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। नकल करने पर 3 साल की जेल...

Ranchi Crime: 96 डिसमिल जमीन का दाखिल-खारिज नहीं होने पर राजस्वकर्मी...

रांची के नामकुम में राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। 96 डिसमिल जमीन का दाखिल-खारिज नहीं होने पर हत्या...