Breaking : PM मोदी ने कहा- विकसित भारत का ‘संकल्प पत्र’ सामने

दिल्ली : लोकसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंच गए हैं। पीएम मोदी आज बीजेपी का संकल्प पत्र जारी करेंगे। बीजेपी हेडक्वार्टर में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अलावा कई बड़े नेता व कार्यकर्ता मौजूद हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी का संकल्प पत्र जारी कर दिया है।

पीएम नरेंद्र मोदी के सबोधन से पहले एक बीजेपी ने एक वीडियो जारी किया। जिसमें लिखा गया है कि एक व्यक्ति, जो आज भरोसे का पर्याय बन चुका है। क्योंकि मोदी की गारंटी ही गारंटी पूरी होने की गारंटी है। आने वाले पांच साल भी सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के होंगे, ये है मोदी की गारंटी। भारतीय जनता पार्टी GYAN (गरीब, युवा, अन्नदाता व नारीशक्ति) को लेकर आगे बढ़ रही है और 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प ले रही है। लोकसभा चुनाव-2024 के संकल्प पत्र के विमोचन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने इन चार वर्गों से एक-एक व्यक्ति को ये संकल्प पत्र सौंपा।

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज बहुत ही शुभ दिन है। देश के कई राज्यों में इस समय नववर्ष का उत्साह है। आज नवरात्रि के छठे दिन हम सभी मां कात्यायनी की पूजा करते हैं और मां कात्यायनी अपनी दोनों भुजाओं में कमल धारण किए हुए हैं। ये संयोग भी बहुत बड़ा आशीर्वाद है। विकसित भारत का संकल्प पत्र सामने आ गया है। संकल्प पत्र जमीन पर उतरा है। आज बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती भी है। ऐसे पावन समय में आज भाजपा ने विकसित भारत के संकल्प पत्र को देश के सामने रखा है। मैं आप सभी को, सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

पीएम ने आगे कहा कि पूरे देश को भाजपा के संकल्प पत्र का बहुत इंतजार रहता है। इसका एक बड़ा कारण है। 10 वर्षों में भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के हर बिंदु को गारंटी के रूप में जमीन पर उतारा है। भाजपा ने मेनिफेस्टो की सुचिता को फिर स्थापित किया है। ये संकल्प पत्र विकसित भारत के चार मजबूत स्तंभ – युवाशक्ति, नारीशक्ति, गरीब और किसान, इन सभी को सशक्त करता है। हमारा फोकस dignity of life पर, quality of lives और निवेश से नौकरी पर है। मोदी की गारंटी है कि मुफ्त राशन की योजना आने वाले पांच साल तक जारी रहेगी। हम ये सुनिश्चित करेंगे कि गरीब के भोजन की थाली पोषणयुक्त हो, उसके मन को संतोष देने वाली हो और अफोर्डेबल हो, सस्ती हो।

उन्होंने कहा कि अब भाजपा ने संकल्प लिया है कि 70 वर्ष की आयु से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाएगा। 70 साल से ऊपर का हर बुजुर्ग, चाहे वो गरीब हो, मध्यम वर्ग का हो या फिर उच्च मध्यम वर्ग से ही क्यों न हो, उन्हें पांच लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। भाजपा सरकार ने गरीबों को चार करोड़ पक्के घर बनाकर दिए हैं। अब जो अतिरिक्त जानकारियां राज्य सरकारों से मिल रही हैं, उन परिवारों की भी चिंता करते हुए हम तीन करोड़ घर और बनाने का संकल्प लेते हुए आगे बढ़ेंगे। अभी तक हमने सस्ते सिलेंडर घर-घर पहुंचाए हैं, अब हम पाइप से सस्ती रसोई गैस घर-घर पहुंचाने के लिए तेजी से काम करेंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज women led development में दुनिया को दिशा दिखा रहा है। पिछले 10 वर्ष, नारी गरिमा, नारी को नए अवसरों को समर्पित रहे हैं। आने वाले पांच वर्ष नारीशक्ति की नई भागीदारी के होंगे। जिनको किसी ने नहीं पूछा, उनको मोदी पूजता है। यही सबका साथ, सबका विकास का भाव है और यही भाजपा के संकल्प पत्र की आत्मा भी है। 10 वर्षों में हमने दिव्यांगजनो के लिए अनेक सुविधाएं दी हैं। दिव्यांग साथियों को अब पीएम आवास योजना में प्राथमिकता दी जाएगी, उनकी विशेष जरूरतों के अनुसार उन्हें आवास मिल सके, इसके लिए विशेष रूप से काम किया जाएगा। सहकारिता से समृद्धि के विजन पर चलते हुए भाजपा राष्ट्रीय सहकारिता नीति लेकर आएगी। देश भर में डेयरी और सहकारी समितियों की संख्या भी बहुत बड़ी मात्रा में बढ़ाई जाएगी।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुछ महीने पहले ही दुनिया की अन्न भंडारण योजना शुरू हो चुकी है। भारत को Global Nutrition Hub बनाने के लिए हम श्री अन्न पर बहुत अधिक बल देने वाले हैं। इससे श्री अन्न पैदा करने वाले दो करोड़ से ज्यादा छोटे किसानों को विशेष लाभ होगा। भाजपा का संकल्प भारत को फूड प्रोसेसिंग हब बनाने का है। इससे वैल्यू एडिशन होगा, किसान का फायदा बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे। भाजपा, विकास भी और विरासत भी के मंत्र पर विश्वास करती है। हम पूरी दुनिया में तिरुवल्लुवर कल्चरल केंद्रों का निर्माण करेंगे। दुनिया की सबसे पुरानी तमिल भाषा हमारा गौरव है। तमिल भाषा की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए भाजपा हर पर्यटन करेगी। 21वीं सदी के भारत की बुनियाद भाजपा तीन तरह के इंफ्रास्ट्रक्चर से मजबूत करने जा रही है – पहला – सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर, दूसरा – डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर।

यह भी पढ़े : Big Breaking : BJP ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की ‘संकल्प पत्र’

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...