सम्राट ने कहा- विकसित भारत के संकल्प के साथ लगातार तीसरी बार PM बनने पर मोदी को कोटिशः बधाई

पटना : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विकसित भारत के संकल्प के साथ लगातार तीसरी बार पीएम बनने के लिए नरेंद्र मोदी व मंत्रिमंडल में शामिल सभी सदस्यों को कोटिशः बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि तमाम तिकड़म करने के बावजूद इंडी गठबंधन नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनने से रोकने में बुरी तरह विफल रहा है। 1962 के बाद पहली बार लगातार तीसरी बार पीएम का पद संभालने वाले शख्शियत नरेंद्र मोदी बन गए हैं, जो हम सबके लिए और 140 करोड़ देशवासियों के लिए गर्व की बात है।

GOAL Logo page 0001 8 22Scope News

चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस तीसरे कार्यकाल में न केवल विकास को तेज गति मिलेगी, बल्कि देश हित में बड़े और कड़े फैसले भी लिए जाएंगे। विपक्ष के तमाम अफवाहों और प्रपंचों के बावजूद एनडीए एकजुट है। देश की महान जनता ने अगले पांच साल के लिए एनडीए को सरकार चलाने के लिए स्पष्ट बहुमत दिया है। एनडीए का मतलब ही विकास और सुशासन है। देश की जनता और एनडीए के सभी सहयोगी दलों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और नेतृत्व पर भरोसा हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी के इस तीसरे कार्यकाल में भ्रष्टाचारियों व देश को लूटने वालों का भयभीत होना स्वभाविक है। मोदी ने पहले ही यह गारंटी दी है कि कोई भ्रष्टाचारी नहीं बचेगा। मोदी के लगातार तीसरे बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने से न केवल विपक्ष में बेचैनी है, बल्कि देश विरोधी ताकतों के हौसले भी पस्त हो चुके है।

यह भी पढ़े : Big Breaking : मोदी ने रचा इतिहास, लगातार तीसरी बार बने प्रधानमंत्री

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Bihar Development Plans: बिहार में विकास योजनाओं की समीक्षा, किसान रजिस्ट्री...

Bihar Development Plans: बिहार के मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने मंगलवार को विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक...

Jairam Mahto Viral Audio: जयराम महतो के कथित ऑडियो पर पुलिस...

Jairam Mahto Viral Audio: डुमरी विधायक जयराम महतो के थाना प्रभारी के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्द कहे जाने वाले ऑडियो के वायरल होने...

Bihar PMFME Best State Award: PMFME में बिहार का शानदार प्रदर्शन,...

Bihar PMFME Best State Award: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के तहत सर्वाधिक संख्या में स्वीकृतियां प्राप्त करने के लिए बिहार...