Breaking : RJD कार्यालय में महागठबंधन नेताओं की बैठक

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रदेश कार्यालय में महागठबंधन घटक दल की बैठक का आयोजन किया गया है। राजद, जदयू और लेफ्ट पार्टी के तमाम नेता है मौजूद हैं। सांसद के निलंबन को लेकर महागठबंधन के तमाम दल 22 दिसंबर को संयुक्त रूप से सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन करेगा। इस बैठक में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और राजद नेता श्याम रजक सहित तमाम घटक दल के नेता मौजूद रहे।

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने संयुक्त रूप से जानकारी दी। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेता ने जब सदन में सवाल पूछा गया तो निलंबित कर दिया गया। सभी महागठबंधन के घटक दल के लोग प्रतिरोध मार्च में शामिल होंगे। बिहार के सभी जिलो में संयुक्त रूप से कार्यक्रम में शामिल होंगे। आयकर गोलंबर से हिन्दी भवन जाएंगे।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Share with family and friends: