अनुराग का कांग्रेस पर हमला, कहा- उनके पास कोई अच्छा नेतृत्व नहीं

पटना : बिहार में विधानसभा चुनाव होने में अभी करीब छह महीने से ज्यादा का वक्त बचा है। इस बीच बिहार में बड़े नेताओं का आने का सिलसिला जारी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री व भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद अनुराग ठाकुर एकदिवसीय दौरे पर आज पटना पहुंचे और एयरपोर्ट पर मीडिया से रूबरू हुए। मीडिया से बातचीत करते हुए अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

Goal 22Scope News

JDU और BJP की सरकार ने बिहार में बेहतर काम किया है – पूर्व केंद्रीय मंत्री

पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पर करारा हमला किया है। उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस क्या है, ना उनके पास कोई अच्छा नेतृत्व है और ना ही कोई उनकी पार्टी की विचारधारा है। इसके साथ ही साथ उन्होंने कहा कि बिहार की जनता विकास चाहती है। जदयू और बीजेपी की सरकार ने बिहार में बेहतर काम किया है।

यह भी देखें :

केंद्र और राज्य सरकार ने बिहार को ऊंचाइयों पर ले जाने का काम कर रही है – अनुराग ठाकुर

उन्होंने आगे कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने बिहार को ऊंचाइयों पर ले जाने का काम कर रही है। अगले पांच वर्षों में बिहार में और बड़ा बदलाव होने वाला है। सड़क, रेल और शिक्षा क्षेत्र में बहुत कम हुआ है। अगले पांच सालों के लिए फिर एनडीए की सरकार बनने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री का बिहार दौरा और बिहारी प्रेम सभी लोग जानते हैं। उन्होंने बिहार के मखाना को अंतरराष्ट्रय  लेवल तक पहचान दिलायी। इसी तरह बिहार में गंगा नदी पर पुल हो या रेलवे ओवर ब्रिज यह सभी क्षेत्रों में बिहार में बहुत काम हुआ है।

यह भी पढ़े : खगड़िया सांसद की मुहिम रंग लाई, लोगों का सपना जल्द होगा साकार

विवेक रंजन की रिपोर्ट

JSSC Excise Constable Recruitment: 1941 उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! JSSC...

JSSC Excise Constable Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा-2023 के लिए मेडिकल जांच का शेड्यूल जारी करके भर्ती प्रक्रिया को...

Deoghar Nagar Nigam: सावन शुरू होने से पहले बाबा मंदिर रोड...

Deoghar Nagar Nigam: श्रावण के पवित्र महीने की तैयारियों के बीच, देवघर नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ...

Garhwa News: रंका में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम...

Garhwa News: रंका सब-डिविजन हेडक्वार्टर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया...