Breaking: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला, सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर शहीद

Desk. बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से मिल रही है। उधमपुर जिले में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला हुआ है। इसमें सीआरपीएफ के एक इंस्पेक्टर शहीद हो गए हैं। बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस और विशेष अभियान समूह (एसओजी) की संयुक्त पार्टी पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया। इसमें सीआरपीएफ के एक इंस्पेक्टर शहीद हो गये हैं।

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला

मीडिया रिपोर्ट्स रिपोर्ट के मुताबिक, बसंतगढ़ के सुदूर डुडू इलाके में दोपहर करीब 3:30 बजे आतंकियों ने स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) पर फायरिंग कर दी। इसमें सीआरपीएफ की 187वीं बटालियन के इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह को गोली लग गई और बाद में अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।

वहीं संयुक्त गश्ती दल की कड़ी जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकवादी घटनास्थल से भाग गए। घटनास्थल पर अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजा गया है और आतंकवादियों का पता लगाने और उन्हें मार गिराने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है। बता दें कि, यह आतंकी हमला ऐसे समय में हुआ है, जब जम्मू-कश्मीर में केंद्र शासित प्रदेश के रूप में पहला विधानसभा चुनाव हो रहा है। पूर्ववर्ती राज्य जम्मू-कश्मीर में आखिरी बार 2014 में विधानसभा चुनाव हुआ था।

परिसीमन के बाद, जम्मू-कश्मीर में कुल 90 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से 74 निर्वाचन क्षेत्र सामान्य श्रेणियों के लिए हैं, नौ अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं, और सात अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। केंद्र शासित प्रदेश में मतदान तीन चरणों में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को होगा। वोटों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी।

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार के सभी 38 जिलों में 201...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी अनुभव, शोध और नवाचार के समन्वय पर जोर दिया गया...

Rajgir World Peace Pagoda: विश्व शांति स्तूप भारत-जापान की आध्यात्मिक मैत्री...

Rajgir World Peace Pagoda: राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप के 57वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026: बिहार में 26 अक्टूबर से शुरू...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026, पटना: बिहार में खेतों के संरक्षण और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से 26 अक्टूबर...