Breaking : सारा खेल दिल्ली से होता है, BJP और ECI बंटी और बबली हो गई है, JMM का बड़ा आरोप…

Breaking

Ranchi : JMM प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए हमलोगों को पहले से पता था कि हमारी सरकार को गिराने की कोशिश की गई है। इस राज्य की जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए हमने लगातार कार्य किए हैं। हमारा कार्यकाल 5 जनवरी को खत्म हो रहा है और हमने पहले ही बोला था कि दो चरणों में चुनाव होंगे क्योंकि अब मैं भी भाजपा को पढ़ने लगा हूं।

ये भी पढ़ें- Breaking : झापा ने किया प्रत्याशियों का ऐलान, सिमडेगा से आइरिन एक्का लड़ेंगी चुनाव… 

Breaking : खिजरी और सिल्ली में खेला होगा-सुप्रियो भट्टाचार्य

आगे उन्होंने कहा कि भाजपा और ECI नया बंटी बबली है। मैंने पहले ही आशंका जताई थी कि ये खेल जरूर होगा। ECI ने 43 और 38 का लिस्ट जारी किया है। 43, 47 भी हो सकता है क्योंकि उस 43 में मांडू और रामगढ़ नही हैं। राजीव कुमार के मुस्कान बता रहे थे कुछ बड़ा खेल होने वाला है। खिजरी और सिल्ली में ये खेला होगा।

रामगढ़ में खड़ा होकर भाजपा नेता रांची को प्रभावित करेंगे। ये गढ़वा, पलामू , खूंटी में क्यों नहीं हुआ। ये कौन सा नया खेल है, आज भी हरियाणा का चुनाव चीख-चीख कर कह रहा है कि चुनाव आयोग ने क्या खेल किया है। हिमन्ता जी को सब कुछ मालूम रहता है, सारा खेल दिल्ली से होता है। आप जमुरियत को ठगना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : पिता बना हैवान, पटक कर ले ली दूधमूही बच्ची की जान और… 

आगे उन्होंने कहा कि हम पारदर्शी चुनाव चाहते हैं। जब आपके लोग आयेंगे तो सुरक्षा के नाम पर नो फ्लाइंग जोन हो जाएगा। पूरी पटकथा असम भवन में हुआ और दीन दयाल मार्ग में इसका अनुमोदन हुआ। मैं कहना चाहूंगा कि चुनाव आयोग भेदभाव ना करे, सभी जिले में एक साथ चुनाव होना चाहिए। ये बार बार प्रयोग हो रहा है। मैं पूछना चाहता हूं कि क्यों तीन जिला को बांटा गया। बांटना ही था तो कांके और हटिया को बांटते।

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!